29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमराजनीतिMumbai: संगठित होकर उत्तर भारतीय दिखाएंगे अपनी ताकत

Mumbai: संगठित होकर उत्तर भारतीय दिखाएंगे अपनी ताकत

'चौपाल' में भाजपा नेता राजहंस सिंह ने भरी हुंकार  समाज के लिए समर्पित है उत्तर भारतीय भवन-अमरजीत सिंह  

Google News Follow

मुंबई। उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई द्वारा उत्तर भारतीय समाज को पार्टी से जोड़ने की दिशा में चलाए जा रहे चौपाल अभियान में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग जुट रहे हैं। सांताक्रुज पूर्व, कालीना स्थित विवेकानंद नगर के शिवकृपा सभागृह में मंगलवार को आयोजित चौपाल में भाजपा के दिवंगत नेता तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी आदरांजलि दी गई। चौपाल में पूर्व विधायक तथा मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस ने हुंकार भरते हुए कहा कि यदि हम सभी उत्तर भारतीय जात-पात से ऊपर उठकर संगठित हो गए तो हमारी ताकत का लोहा सभी को मानना पड़ेगा।

मुंबई मनपा में भाजपा का महापौर बनाने के लिए उम्मीदवार को नहीं बल्कि कमल को देखकर मतदान करना है. मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष तथा कालीना विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह वीरेंद्र सिंह बाबा के संयोजन में हुए चौपाल को उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष संबोधित किया तथा प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रवक्ता अजय सिंह आदि ने संबोधित किया। चौपाल में कुछ स्थानीय लोगों ने अपने परिसर की समस्याएं प्रस्तुत की जिस पर अध्ययन कर निराकरण करने का भरोसा दिया गया. इस अवसर पर उत्तर मध्य भाजपा जिला महामंत्री नितेश सिंह, वार्ड अध्यक्ष प्रकाश गुरव,उ.भा. मोर्चा मुंबई महामंत्री रमाकांत गुप्ता, दीपक सिंह, शम्भू सिंह,विनोद सिंह, प्रदीप ठाकुर आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन कालीना विधानसभा महामंत्री सुरेंद्र मिश्र ने किया, जबकि संजय सिंह ने आभार व्यक्त किया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें