29.2 C
Mumbai
Friday, July 10, 2026
होमक्राईमनामालॉरेंस के भाई अनमोल को अमेरिका से मुंबई पुलिस की अपराध शाखा...

लॉरेंस के भाई अनमोल को अमेरिका से मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू!

पिछले महीने अनमोल को वॉन्टेड सूची में शामिल किया था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है।

Google News Follow

Related

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में अनमोल मुंबई पुलिस की वांटेड सूची में शामिल है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) से संबंधित मामलों की विशेष अदालत ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अमेरिका ने बताया कि अनमोल उनके देश में मौजूद है।

बता दें कि भारत की आतंकवाद निरोध एजेंसी- नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने पिछले महीने अनमोल को वॉन्टेड सूची में शामिल किया था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। लॉरेंस बिश्नोई का गैंग साल 2022 में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था।

पुलिस के अनुसार मकोका से संबंधित मामलों की विशेष अदालत ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया है। मुंबई पुलिस अनमोल के प्रत्यर्पण की औपचारिकताओं को पूरी करने के लिए कुछ अदालती दस्तावेजों का इंतजार कर रही है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया के लिए केंद्र सरकार को एक औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक विदेश में अनमोल की तलाश के लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। अमेरिका से अलर्ट मिलने से पहले आशंका जताई जा रही थी कि अनमोल कनाडा में है। इसी साल अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाई गई थी। इसकी जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली है। मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, उनके भाई अनमोल और कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार को इस मामले में आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़ें-

सीएम शिंदे का कांग्रेस पर पलटवार, कहा, सरकार लाभार्थियों को पैसा डालती है पटा-पट, पटा-पट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,120फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें