केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कहा कि वह (राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे) बहुत वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की, मैं उनका दर्द समझ सकता हूं।
उन्होंने खड़गे पर तंज कसते हुए कहा कि आप अपनी पार्टी से इतने जुड़ गए हैं कि आपके लिए देश का विषय गौण हो जाता है। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा करते हुए नड्डा के बयान पर आपत्ति जताई। इसके बाद जेपी नड्डा ने कहा कि मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने जेपी नड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस सदन में कुछ नेता हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। नड्डा उनमें से एक हैं। राजनाथ सिंह, वे ऐसे मंत्री हैं, जो अपना बैलेंस खोए बिना बोलते हैं। वह आज मुझे बोल रहे हैं। यह शर्म की बात है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए, मैं इसे ऐसे ही नहीं छोड़ने वाला हूं।



