31 C
Mumbai
Friday, May 29, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा : मोहन यादव!

मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा : मोहन यादव!

कांग्रेस के रंग बदलने के खेल को आजादी के बाद से देश, प्रदेश, और दुनिया ने देखा है।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य के ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कांग्रेस के क्रियाकलाप और कांग्रेस शासनकाल की चर्चा करते हुए हमला बोला और कहा कि विधायक ढाई लाख से ज्यादा वोटरों के बीच से निर्वाचित होकर आते हैं, इसलिए उन्हें अपनी मर्यादा के आधार पर फ्लोर और सदन के बाहर बोलना चाहिए।

कांग्रेस द्वारा बीते रोज गिरगिट के खिलौने के साथ प्रदर्शन और मंगलवार को भैंस के आगे बीन बजाने पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस तो हमेशा रंग बदलती रही है। कांग्रेस के रंग बदलने के खेल को आजादी के बाद से देश, प्रदेश, और दुनिया ने देखा है। राज्य में कांग्रेस के शासनकाल में क्या स्थिति थी यह सभी ने देखी है- बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था क्या थी कांग्रेस के शासनकाल काल में।

मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस के शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय सिंचाई का रकबा सिर्फ 7 लाख हेक्टेयर हुआ करता था, आज 55 लाख हेक्टेयर हो गया है। कांग्रेस शासन में 11,000 रुपए प्रति व्यक्ति आय हुआ करती थी, आज 1 लाख 52,000 रुपए है। कांग्रेस इन सब बातों को देखकर विचार करे।

उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस अलग-अलग समाज को भड़काने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाति जनगणना का पक्ष लिया और कहा कि यह तय समय सीमा में होगी, जबकि कांग्रेस ने ही इसको पूर्व में बंद कराया था।

राज्य में ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रही सियासत पर मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस की कमजोरी के कारण और लचर नियम के आधार पर ओबीसी को लाभ नहीं मिला। कांग्रेस झूठ बोलती है। हम 27 प्रतिशत आरक्षण निश्चित रूप से देने वाले हैं और हमने कई विभाग के अंदर दे दिया है।

जहां तक मामला न्यायालय में है, अपनी बात न्यायालय के समक्ष रखेंगे और 27 प्रतिशत की बात करेंगे। सामान्य वर्ग को भी आरक्षण देंगे। ओबीसी आरक्षण का मामला कोर्ट में लंबित है। जल्द ही इस वर्ग को लाभ मिले, यह प्रयास होगा।
यह भी पढ़ें-

खड़गे पर नड्डा का हमला, बोले- आपके लिए देश गौण विषय!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,482फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें