31 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026
होमदेश दुनियागांधी परिवार पर निशिकांत दुबे का हमला, नेहरू पर उठाए सवाल!

गांधी परिवार पर निशिकांत दुबे का हमला, नेहरू पर उठाए सवाल!

जो देश, व्यक्ति और समाज इतिहास भूल जाता है, वह अपने आप मिट्टी में मिल जाता है। 

Google News Follow

Related

संसद का मानसून सत्र चल रहा है। भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे ऐसे व्यवहार करते हैं, जैसे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर उनका विशेष अधिकार हो।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कहा कि मैं भारतीय सेना और देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पहलगाम के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। अगर मुझे हिंदी आती है तो मैं हिंदी में ही बोलूंगा।

मैं अंग्रेजी में नहीं बोलूंगा। अंग्रेजी एक विदेशी भाषा है। अगर आप मुझे तमिल में बोलने के लिए कहते तो मुझे खुशी होती, क्योंकि वह हमारी भाषा है। लेकिन, आप मुझे अंग्रेजी में बोलने के लिए कह रहे हैं, जो एक विदेशी भाषा है।

झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इतिहास से कोई मतलब नहीं है, वर्तमान में जिएं। जो देश, व्यक्ति और समाज इतिहास भूल जाता है, वह अपने आप मिट्टी में मिल जाता है।

इतिहास से सीखना चाहिए और वर्तमान में जीना चाहिए। इस देश और संसद में अक्सर दो चीजों पर चर्चा होती है, कश्मीर या चीन पर। प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी को लगता है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू पर उनका स्टाम्प है।
नेहरू आपके दादा हो सकते हैं, लेकिन वे इस देश के पहले प्रधानमंत्री थे। उनके द्वारा किए गए कारनामे पर प्रश्न उठाने का उनका पूरा अधिकार है।

दुबे ने नेहरू की पुस्तक ‘ग्लिम्प्सेज ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री’ का हवाला दिया, जिसमें महमूद गज़नी को ‘योद्धा’ कहा गया था और दावा किया कि ऐसी सोच उस मानसिकता को दर्शाती है, जिसे कांग्रेस पार्टी आज भी अपना रही है।

उन्होंने विभाजन का जिक्र करते हुए मोहम्मद अली जिन्ना और लियाकत अली को दोषी ठहराया, लेकिन यह भी कहा कि कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति ने स्थायी नुकसान पहुंचाया है।
जब नेहरू ने उनकी बहन विजय लक्ष्मी पंडित को मास्को में राजदूत नियुक्त किया, तो लियाकत अली बहुत नाराज हुए और विभाजन के बाद पाकिस्तान चले गए। उन्होंने कहा कि इसी वंशवाद की राजनीति ने कांग्रेस पार्टी और देश को इस मुकाम पर पहुंचाया है।

भाजपा सांसद ने कहा कि अगर आज कश्मीर के हालात के लिए नेहरू-गांधी परिवार जिम्मेदार हैं, तो हम उन्हें जिम्मेदार ठहराएंगे। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को इससे क्या दिक्कत है?

उन्होंने सीआईए की एक रिपोर्ट के बारे में एक विवादास्पद दावा भी किया, जिसमें कहा गया था कि कम से कम 40 प्रतिशत कांग्रेस सांसदों को सोवियत संघ से ‘वित्तपोषित’ किया गया था और वे रूस के ‘एजेंट’ के रूप में काम करते थे।

उन्होंने तिब्बत पर चीनी कब्जे के लिए नेहरू को दोषी ठहराया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि इसी वजह से भारत की सीमाओं पर चीन की आक्रामकता बढ़ी।
यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा : मोहन यादव!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,524फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें