27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमक्राईमनामाNagpur violence : प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड फहीम खान के अवैध...

Nagpur violence : प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड फहीम खान के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

मामले में उसके खिलाफ देशद्रोह सहित कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें 19 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया।

Google News Follow

बीते दिनों नागपुर में भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड और माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी के शहर अध्यक्ष फहीम खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। नगर प्रशासन ने 24 मार्च को संजय बाग कॉलोनी स्थित उनके दो मंजिला मकान के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया।

फहीम खान पर आरोप है कि उन्होंने 17 मार्च को औरंगजेब की कब्र हटाने के विवाद के चलते भड़काऊ बयान दिए, जिससे हिंसा भड़की और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, फहीम खान ने पहले 30-40 लोगों को इकट्ठा कर प्रदर्शन किया और फिर भीड़ को भड़काया, जिससे नागपुर में तनाव बढ़ा। इस मामले में उसके खिलाफ देशद्रोह सहित कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें 19 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बीच, नागपुर महानगर पालिका (NMC) ने उनकी संपत्ति की जांच की, जिसमें पाया गया कि उन्होंने 900 वर्ग फीट से अधिक का अनधिकृत निर्माण कर रखा था। 21 मार्च को उन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस कार्रवाई पर कहा, “राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। जो लोग हिंसा फैलाते हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया जाएगा।”

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। यह महाराष्ट्र में पहली बार है जब किसी दंगा आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है।

यह भी पढ़ें:

पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के लिए तीन विकेट चटकाने वाले विग्नेश पुथुर आखिर है कौन ?

कुणाल कामरा की टिप्पणी विवाद पर अजित पवार बोले- ‘किसी को भी कानून और संविधान से परे नहीं जाना चाहिए’

मुरादाबाद में फर्जी आधार केंद्र का भंडाफोड़, सपा कार्यकर्ता वाजिद मलिक गिरफ्तार

फहीम खान का नाम पहले भी विवादों में रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और नागपुर के यशोधरा नगर में रहते थे।प्रशासन की इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नागपुर हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें