28 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमदेश दुनियानमो भारत 2025: ऐतिहासिक वर्ष, 2 करोड़ से ज्यादा कंप्यूटर ट्रिप्स का...

नमो भारत 2025: ऐतिहासिक वर्ष, 2 करोड़ से ज्यादा कंप्यूटर ट्रिप्स का आंकड़ा पार!

यह उपलब्धि न केवल एनसीआरटीसी के लिए, बल्कि देश के आधुनिक सार्वजनिक परिवहन तंत्र के लिए भी बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Google News Follow

Related

नमो भारत परियोजना के लिए वर्ष 2025 ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा रहा। केवल दो वर्षों में नमो भारत ने 2 करोड़ से अधिक कम्यूटर ट्रिप्स का आंकड़ा पार कर लिया, जो इसके बढ़ते भरोसे और लोकप्रियता का प्रतीक है। यह उपलब्धि न केवल एनसीआरटीसी के लिए, बल्कि देश के आधुनिक सार्वजनिक परिवहन तंत्र के लिए भी बड़ी सफलता मानी जा रही है।

5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर अतिरिक्त खंड का उद्घाटन किया। इसके साथ ही न्यू अशोक नगर तक कॉरिडोर का विस्तार हुआ और आनंद विहार जैसे प्रमुख मल्टीमॉडल हब यात्रियों के लिए खोले गए। इस विस्तार के बाद यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, और 2025 के मध्य तक प्रति माह राइडरशिप लगभग 15 लाख तक पहुंच गई।

अब तक एक दिन में सर्वाधिक 81,500 यात्रियों ने नमो भारत का उपयोग किया, जबकि औसतन प्रतिदिन 55-60 हजार यात्री यात्रा कर रहे हैं। न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच 55 किलोमीटर लंबा खंड, 11 स्टेशनों के साथ परिचालित है। शेष खंडों में ट्रायल रन अंतिम चरण में हैं और जल्द ही पूरा कॉरिडोर यात्रियों के लिए खुलने वाला है।

पर्यावरण और सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया। सोलर ऑन ट्रैक, हरित ऊर्जा और आईजीबीसी प्लेटिनम रेटिंग वाले स्टेशनों से कार्बन उत्सर्जन में कमी आई। फर्स्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी, मेट्रो इंटीग्रेशन, नमो भारत कनेक्ट ऐप और उबर-रैपिडो जैसी सेवाओं ने यात्रा को आसान बनाया। स्टेशनों पर सांस्कृतिक, सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों ने यात्रियों को अनूठा अनुभव दिया।

2025 की इन उपलब्धियों के साथ एनसीआरटीसी आगामी वर्षों में नए कॉरिडोर और विस्तार की योजना में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे नमो भारत देश में आधुनिक, टिकाऊ और समावेशी सार्वजनिक परिवहन का प्रतीक बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

एंटीबायोटिक के अंधाधुंध इस्तेमाल पर आईसीएमआर प्रमुख ने चेतावनी दी लोगों!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,145फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें