25 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस से अलग गठबंधन,बीजेपी की मदद: नाना पटोले ने ममता पर साधा...

कांग्रेस से अलग गठबंधन,बीजेपी की मदद: नाना पटोले ने ममता पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले, राहुल गांधी इकलौते नेता, जिन्होंने बीजेपी को सीधी चुनौती दी

Google News Follow

मुंबई। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पिछले 7 साल से केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ एक सक्षम विपक्षी दल की भूमिका निभा रहे हैं। बीजेपी जैसी अलगाववादी ताकतों के खिलाफ लड़ना समय की मांग है, वहीं कुछ लोग ऐसा स्टैंड ले रहे हैं, जिससे बीजेपी को मदद मिलेगी । महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि साल 2019 के लोकसभा चुनावों में इसी तरह के प्रयास करने की वजह भाजपा को फायदा हुआ था।

गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा कि भाजपा के शासन में देश,  लोकतंत्र और संविधान को खतरा पहुंचा है। सीबीआई,  ईडी, इनकम टैक्स जैसी तमाम सरकारी एजेंसियां विपक्ष को डरा रही हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसे किसी भी दबाव के सामने झुकी नहीं है. केंद्र सरकार के अत्याचार के खिलाफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार आक्रामक तरीके से लड़ रहे हैं। कांग्रेस के यह दोनों नेता किसान, मजदूर, दलित, पीड़ित समाज के साथ मजबूती से खड़े हुए हैं । ईडी और सीबीआई द्वारा कार्रवाई के डर से कुछ राजनीतिक दल भाजपा के खिलाफ नरम रुख अपना रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर केंद्र सरकार के खिलाफ मुस्तैदी से लड़ाई लड़ रही है । किसान आंदोलन ने दिखाया है कि अभिमानी सत्ता को भी आम लोगों की सत्ता के आगे झुकना पड़ता है। यही वजह है कि किसानों को बर्बाद करने वाले तीन काले कृषि कानूनों को 12 मिनट में निरस्त करना पड़ा है।

नाना पटोले ने कहा कि महंगाई, किसानों, मजदूरों और जनता के मुद्दे पर कांग्रेस का संघर्ष शुरू है और आगे भी जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि लोगों का कांग्रेस पार्टी में विश्वास है और यह विश्वास दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। देश की जनता को पता है कि बीजेपी के खिलाफ कौन सी पार्टी मजबूती से लड़ रही है और बाकी पार्टियां किसके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अभी भी अपने बल पर भाजपा का सामना करने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें

2024 के लिए गुलाम नबी आजाद की बड़ी ‘भविष्यवाणी’, नहीं जीत सकती कांग्रेस

थर्ड फ्रंट की जुगत में ममता, कांग्रेस को दरकिनार कर शरद पवार से मिली

महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह को किया निलंबित 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें