30 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
होमराजनीतिदिग्विजय के बयान पर भड़के नकवी

दिग्विजय के बयान पर भड़के नकवी

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया है। उन्होंने दिग्विजय के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, ये वही लोग हैं जो आतंकियों के मरने पर मातम मनाते हैं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भी दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एनसीपी चीफ शरद पवार के कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह विरोध करने की इतनी जल्दबाजी में रहते हैं कि वे भूल जाते हैं कि वे भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म, हमारे वे संगठन जो राष्ट्र के लिए दिल जान से मदद करते हैं, उन सभी की मर्यादाओं का वे लगातार उल्लंघन करते हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिये संघ प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा है। पिछले दिनों ही बॉलीवुड दिग्गज जावेद अख्तर ने आरएसएस के खिलाफ टिप्पणी की थी। अब इस लिस्ट में दिग्विजय सिंह का नाम भी जुड़ गया है। जो कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद रह चुके है, उन्होंने ने शुक्रवार को कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और तालिबान की महिलाओं पर समान विचारधारा है।

वहीं दूसरी ओऱ नकवी ने कहा, ”बिना जनता के जमींदारी और बिना जमीन के जागीरदारी यह कांग्रेस के घराने की पॉलिटिक्स हो चुकी है और अब यह राजनीति पूरी तरीके से धूल धूसरित हो गई है। अब इस घराने के घमंड के चलते घमंड के चलते वह जनता की जमीन और उसकी पकड़ से कोसों दूर होती जा रही है, लेकिन अब भी रस्सी जल गई है कांग्रेस का बल नहीं गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,204फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें