28.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमराजनीतिमुंबई में कल से नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा,जोरदार तैयारी

मुंबई में कल से नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा,जोरदार तैयारी

Google News Follow

मुंबई। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार में नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय) द्वारा मुंबई में १९ तथा २० अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्री राणे वीर सावरकर स्मारक और बालासाहेब ठाकरे स्मारक जाकर अभिवादन करेंगे। गुरुवार की सुबह 10 बजे यात्रा का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे से किया जायेगा।

इस अवसर पर वहां पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। विधायक सुनिल राणे के नेतृत्व में यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे स्वातंत्र्यवीर सावरकर, चैत्यभूमि में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर तथा शिवाजी पार्क दादर में हिंदू हृदय सम्राट बाळासाहेब ठाकरे के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

बुधवार को विधान परिषद के विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा निश्चित रूप से भाजपा को मुंबई महानगरपालिका पर भाजपा का झंडा फहराने की ताकत देगी। यह यात्रा लोगों में मुंबई के विकास और विश्वास का माहौल बनाएगी। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर देते हुए कहा कि हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे सिर्फ शिवसेना के ही नहीं बल्कि पूरे देश के हैं। इसलिए सभी को आशीर्वाद पाने का अधिकार है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें