29 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियासंबित पात्रा का कांग्रेस पर निशाना: क्या कांग्रेस को डकैती करने का...

संबित पात्रा का कांग्रेस पर निशाना: क्या कांग्रेस को डकैती करने का अधिकार है?

Google News Follow
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से ईडी द्वारा मंगलवार को दूसरे दौर की जा रही पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के नेताओं ने हंगामे के साथ प्रदर्शन किया। जिस पर बीजेपी के प्रवक्ता पात्रा ने इसे नाटक करार दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कांग्रेस को डकैती करने का अधिकार है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस को लगता है कि उसको डकैती करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि उससे कोई सवाल नहीं कर सकता है। बता दें कि पात्रा छत्तीसग़ढ की राजधानी रायपुर में बीजेपी कार्यालय में एक कॉन्फ्रेंस कर यह आरोप लगाया। बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संबित पात्रा ने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस के लिए ईडी का मतलब एंटाइटलमेंट फॉर डकैती यानी डकैती करने का अधिकार करने का अधिकार प्राप्त है। यानी उन्हें लगता है कि डकैती करना उनका अधिकार है। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को लगता है कि उनसे कोई सवाल नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ है। बीजेपी भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को यह नहीं सोचना चाहिए कि उनके खिलाफ कोई जांच नहीं की जाएगी। बता दें कि सोनिया गांधी से ईडी नेशनल हेराल्ड केस में दूसरे राउंड की पूछताछ कर रही है। जिसका कांग्रेसी नेता विरोध कर रही है।
ये भी पढ़ें 

… तो कुर्क होगी माफिया मुख्तार अंसारी की संपत्ति

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें