राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन,​ पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी बने अध्यक्ष​!

बोर्ड में रक्षा, पुलिस और विदेश सेवा से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं, जिनमें एयर मार्शल पीएम सिन्हा, लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, रियर एडमिरल मोंटी खन्ना, राजीव रंजन वर्मा, मनमोहन सिंह और आईएफएस बी. वेंकटेश वर्मा शामिल हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन,​ पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी बने अध्यक्ष​!

Pahalgam Attack News Live Updates PM Modi First Cabinet Panel Meet

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के बाद, पहली बार बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और भविष्य की रणनीतियों पर विचार किया गया।

इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इसके बाद सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का पुनर्गठन किया है। पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बोर्ड में रक्षा, पुलिस और विदेश सेवा से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं, जिनमें एयर मार्शल पीएम सिन्हा, लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, रियर एडमिरल मोंटी खन्ना, राजीव रंजन वर्मा, मनमोहन सिंह और आईएफएस बी. वेंकटेश वर्मा शामिल हैं।

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की यह दूसरी बैठक है, जो पहलगाम हमले के बाद बुलाई गई। 23 अप्रैल को हुई पिछली बैठक में भी हमले की कड़ी निंदा की गई थी और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की गई थी|

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) संसद का विशेष सत्र बुलाने की विपक्ष की मांग पर निर्णय लेगी। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस विषय पर विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

​यह भी पढ़ें-

“अगर पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है, तो हम तैयार हैं”

Exit mobile version