28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमराजनीतिराहुल के "फ़्लाइंग किस" पर महिला MLA का विवादित बयान, बुजुर्ग महिला...

राहुल के “फ़्लाइंग किस” पर महिला MLA का विवादित बयान, बुजुर्ग महिला …

हिसुआ विधायक नीतू सिंह ने कहा कि "क्या राहुल गांधी को लड़कियों की कमी है, फ्लाई किस देना होगा तो किसी लड़की को नहीं देंगे, 50 साल की बुजुर्ग महिला को क्यों देंगे?      

Google News Follow

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का संसद में दिया गया “फ्लाई किस” विवादों में बना हुआ है। बीजेपी की महिला सांसदों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रही हैं। तो दूसरी ओर कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने इस मामले पर बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। गुरुवार को नीतू सिंह ने यह कहकर विवाद को और हवा दे दिया कि “क्या राहुल गांधी को लड़कियों की कमी है, फ्लाई किस देना होगा तो किसी लड़की को नहीं देंगे, 50 साल की बुजुर्ग महिला को क्यों देंगे?

महिला विधायक ने कहा कि  राहुल गांधी का पूरा वीडियो देखें, तो उसमें कुछ भी नहीं है। राहुल गांधी सामने आसन की ओर होकर बोल रहे थे। उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “क्या राहुल गांधी को लड़कियों की कमी जो 50 साल की बुजुर्ग महिला को फ़्लाइंग किस देंगे? अगर उन्हें फ़्लाइंग किस देना ही होगा तो लड़कियों को नहीं देंगे।”
 महिला विधायक ने कहा कि राहुल गांधी पर लगाया गया आरोप निराधार है। 2024 में बीजेपी को समझ में आ जाएगा कि इंडिया की एकता कैसी है। बता दें कि नीतू सिंह हिसुआ से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर की आवाज दबाने के लिए यह सारा खेल खेला जा रहा है। राहुल गांधी की की छवि को धूमिल करने के लिए ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मणिपुर की आवाज उठाते रहेंगे।
ये भी पढ़ें 

कब्रिस्तान के नाम हो गई बांके बिहारी की जमीन, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब 

अधीर रंजन लोकसभा से निलंबित, विशेषाधिकार समिति के पास पहुंचा मामला   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें