29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामाचेतावनी के बाद भी नहीं रुका पाक घुसपैठिया,पंजाब में जवानों ने किया...

चेतावनी के बाद भी नहीं रुका पाक घुसपैठिया,पंजाब में जवानों ने किया ढेर     

पंजाब के तरनतारन जिले में सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने  सुबह थेकला गांव के पास एक  व्यक्ति संदिग्ध हरकत करते देखा।     

Google News Follow

सीमा सुरक्षा बल ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बताया जा रहा है कि जवानों ने घुसपैठिये को बार बार रुकने की चेतावनी दी लेकिन वह नहीं माना और आगे बढ़ता गया। जिस पर सुरक्षा बलों ने खतरे को भांपते हुए उसे मार गिराया। एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के तरनतारन जिले में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बलों के जवानों को सुबह थेकला गांव के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हरकत करते देखा गया। उसके बाद जवानों ने उसे ललकारा और उसे आगे नहीं बढ़ने की चेतावनी दी।लेकिन, वह नहीं माना जिसे जवानों ने ढेर कर दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में भी एक घुसपैठिए को मार गिराया था। घुसपैठिया नशीले पदार्थों का तस्करी करने की कोशिश में था जिसे सीमा सुरक्षा के जवानों ने जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में मार गिराया था। अधिकारियों ने बताया था कि रामगढ़ सेक्टर में देर रात संदिग्ध घुसपैठिये को देखा गया था। उसे चेतावनी भी दी गई थी ,लेकिन उंसने गोलीबारी शुरू कर दी थी सेना के जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

इसी साल, जनवरी में भी पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में भी एक घुसपैठिये को जवानों ने मार गिराया था। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ गुरदासपुर सेक्टर में एक संदिग्ध पाकिस्तानी को देखा गया था। खबर के अनुसार घुसपैठिया हथियाओं से लैस था, जिसे जवानों ने आगे नहीं बढ़ने और उसे रुकने को कहा, लेकिन उसने जवानों की बातों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की थी, जिसे मार गिराया गया।

ये भी पढ़ें     

 

राहुल के “फ़्लाइंग किस” पर महिला MLA का विवादित बयान, बुजुर्ग महिला …

कब्रिस्तान के नाम हो गई बांके बिहारी की जमीन, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें