24 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअजित पवार ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ, कहा उनके कारण...

अजित पवार ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ, कहा उनके कारण ही बीजेपी की सरकार

पीएम मोदी के कामों के चलते ही देश में बीजेपी आई।

Google News Follow

महाराष्ट्र में सियासती घमासान लगातार जारी है। वहीं शुक्रवार को जलगांव में मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की। दोनों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी आज इन दोनों के वजह से ही देश के कई राज्यों में सरकार बनाए हुए हैं।

अजित पवार ने आगे कहा कि, “पीएम नरेंद्र मोदी के पास आज वो ही करिश्मा है जो एक समय में इंदिरा गांधी के पास हुआ करता था। आज पीएम मोदी के कामों के चलते ही देश में बीजेपी आई है। उनके कारण ही कई राज्यों में बीजेपी की सरकार है। पीएम मोदी के अंतर्गत बीजेपी पार्टी मजबूत है इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी साहब के समय में भी बीजेपी की सरकार को पूरा बहुमत नहीं मिला था, लेकिन पीएम मोदी के कारण सरकार को पूर्ण बहुमत मिला है।

हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब अजित पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी तारीफ की हो। वो इससे पहले भी पीएम मोदी की कई बार तारीफ कर चुके हैं। साल 2014 में बीजेपी की सरकार बनने का क्रेडिट भी उन्होंने पीएम मोदी को दिया था। अप्रैल महीने में अजित पवार ने कहा था कि 2 सांसदों वाली बीजेपी 2014 में सरकार में पीएम मोदी के कारण ही आई थी। इसके बाद 2019 में भी बीजेपी ने सरकार बनाई।

ये भी देखें 

पीएम मोदी के कार्यकाल में बदल चुके हैं इनके भी नाम, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर यूपी की याेगी सरकार सख्त

स्कूल में असेंबली के दौरान शिक्षिका ने बजाई अजान, मचा घमासान, सस्पेंड  

दिल्ली एनसीआर में गर्मी से बड़ी राहत, दिखा बिपारजॉय का असर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें