29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका में रहनेवाले शख्स ने अपनी कार के नंबर प्लेट पर लिखवाया...

अमेरिका में रहनेवाले शख्स ने अपनी कार के नंबर प्लेट पर लिखवाया पीएम मोदी का नाम

जो बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका जा रहे पीएम मोदी।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता वैश्विक नेता के रूप में प्रसिद्ध है। भारत से लेकर अमेरिका तक कई लोगों के दिलों में पीएम मोदी के प्रति काफी सम्मान है। इसका अंदाजा आप इस तरह से लगा सकते है दरअसल अमेरिका में भारतीय मूल के राघवेंद्र पीएम मोदी से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने अमेरिका में उनके नाम की नंबर प्लेट तक बना ली है। वहीं इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें NMODI नाम की नंबर प्लेट देखी जा सकती है।

राघवेंद्र ने बताया कि वह पीएम मोदी से काफी प्रभावित हैं। देश के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा उन्हें पीएम मोदी से ही मिलती है। उनसे प्रभावित होकर ही उन्होंने साल 2016 में पीएम मोदी के नाम की नंबर प्लेट ली थी। उन्होंने पहले बताया कि वो नरेंद्र मोदी के नाम की नंबर प्लेट लेना चाहते थे लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली जिसके बाद उन्हें NMODI नाम की नंबर प्लेट जारी की गई। आगे उन्होंने कहा, पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर आ रहे हैं और मैं उनका स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

गौरतलब है कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण अमेरिका जा रहे हैं। वो 20 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। ये उनकी पहली राजकीय यात्रा है। इस दौरान 21 जून को यूएन मुख्यालय में पीएम मोदी के नेतृत्व में योग सत्र आयोजित किया जाएगा जिसमें कई अधिकारी शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी अमेरिका में दर्जन भर से ज्यादा कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

ये भी देखें 

पीएम मोदी के कार्यकाल में बदल चुके हैं इनके भी नाम, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर यूपी की याेगी सरकार सख्त

अजित पवार ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ, कहा उनके कारण ही बीजेपी की सरकार

फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाई, जीता ऑडियंस का दिल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें