31 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमबॉलीवुडफिल्म 'आदिपुरुष' का शानदार प्रदर्शन, पहले ही दिन कर ली रिकॉर्डतोड़ कमाई

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का शानदार प्रदर्शन, पहले ही दिन कर ली रिकॉर्डतोड़ कमाई

फिल्म को भारत समेत दुनियाभर में खूब प्यार मिल रहा है।

Google News Follow

Related

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार प्रभास और कृति स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है।  ओपनिंग डे पर ही फिल्म आदिपुरुष को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने मिला। चीन रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े। सिर्फ हिंदी ही नहीं साउथ में भी फिल्म को काफी पसंद किया गया है।

शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म आदिपुरुष ने पहले दिन हिंदी में शानदार कमाई करते हुए करीब 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म पठान के बाद आदिपुरुष ने हिंदी भाषा वाले राज्यों में सबसे ज्यादा कमाई की है।  वहीं प्रभास की फिल्म ने दूसरी भाषाओं में भी 50 करोड़ के आसपास कमाई कर ली। कुल मिलाकर इस फिल्म ने सिर्फ भारत में 120 से 140 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

फिल्म को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने भारत और विदेशों में भी एडवांस बुकिंग के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े। ओम राउत की इस फिल्म को 6200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। सिर्फ हिंदी में आदिपुरुष को 4,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। अब वीकेंड पर फिल्म बड़ा धमाका कर सकती है। माना जा रहा है कि वीकेंड पर आदिपुरुष 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

ये भी देखें  

अमेरिका में रहनेवाले शख्स ने अपनी कार के नंबर प्लेट पर लिखवाया पीएम मोदी का नाम

अजित पवार ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ, कहा उनके कारण ही बीजेपी की सरकार

पीएम मोदी के कार्यकाल में बदल चुके हैं इनके भी नाम, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाई, जीता ऑडियंस का दिल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,369फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें