28 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
होमदेश दुनियाएनडीए नेताओं का अखिलेश पर तंज, सपा चुनाव से पहले हारी!  

एनडीए नेताओं का अखिलेश पर तंज, सपा चुनाव से पहले हारी!  

एनडीए नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं, इसीलिए इस तरह का बयान दे रहे हैं।

Google News Follow

Related

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से एनडीए के सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटों का संभावित आंकड़ा पेश किया है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने अखिलेश यादव की आलोचना की है। एनडीए नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं, इसीलिए इस तरह का बयान दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भगवान राम और निषादराज का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया और रावण का विनाश हुआ, उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने निषाद समाज को सम्मान दिया है।

संजय निषाद ने कहा कि जो लोग उनके साथ थे, अगर वे उन्हें संभाल पाते तो स्थिति अलग होती। अखिलेश के कार्यकाल में किसे कितना मिला, यह सभी जानते हैं और वे भी उस दौर का हिस्सा रहे हैं।

भाजपा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि अखिलेश यादव यह भूल गए हैं कि यह भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कई ऐसे नेता हैं जिन्होंने जमीनी स्तर से संघर्ष कर अपनी पहचान बनाई है। एनडीए की सहयोगी पार्टियां और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मिलकर काम करते हैं। गठबंधन में सभी नेताओं का सम्मान होता है, उनकी बात सुनी जाती है और महत्वपूर्ण फैसले सामूहिक चर्चा के बाद लिए जाते हैं।

गीता शाक्य ने सवाल उठाया कि अखिलेश यादव कौन होते हैं यह कहने वाले कि एनडीए के लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश को एनडीए की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी और अपने लोगों पर ध्यान देना चाहिए। एनडीए और भाजपा पूरी तरह सक्षम हैं और गठबंधन मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है।

भाजपा नेता राम कदम ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव ने खुद मान लिया है कि वह इस बार भी चुनाव हारने वाले हैं।

कदम ने कहा कि जनता ने दोबारा बीजेपी-एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है और इसी कारण अखिलेश यादव के बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश के बयानों से ऐसा लगता है कि उन्होंने चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,648फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें