29.5 C
Mumbai
Friday, July 17, 2026
होमदेश दुनियाबांकीपुर विकास को नीरज सिन्हा देंगे नई गति: बोले नितिन नवीन!

बांकीपुर विकास को नीरज सिन्हा देंगे नई गति: बोले नितिन नवीन!

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि एक दिवसीय प्रवास के दौरान वह अपने क्षेत्र के लोगों के बीच इसलिए आए हैं| 

Google News Follow

Related

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक और भावनात्मक है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा क्षेत्र में सेवा और विकास की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि एक दिवसीय प्रवास के दौरान वह अपने क्षेत्र के लोगों के बीच इसलिए आए हैं, क्योंकि यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “यह मेरा क्षेत्र रहा है और यहां की जनता की अपेक्षा थी कि मैं उनके बीच आऊं। एक कार्यकर्ता, विधायक और जनप्रतिनिधि के रूप में यह मेरी जवाबदेही है कि मैं अपने लोगों के साथ खड़ा रहूं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने एक मंडल अध्यक्ष जैसे समर्पित कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाकर संगठन की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति को मजबूत किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता नीरज सिन्हा को भी वही स्नेह और आशीर्वाद देगी, जो उन्हें वर्षों से मिलता रहा है।

नितिन नवीन ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने इस क्षेत्र में संघर्ष और सेवा की मजबूत परंपरा स्थापित की थी। उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भी करीब 20 वर्षों तक क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर काम किया।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि बांकीपुर की जनता और यहां के कार्यकर्ताओं ने ही मुझे काम करना सिखाया और आज जिस मुकाम पर हूं, वहां तक पहुंचाने में जनता के विश्वास और स्नेह की सबसे बड़ी भूमिका रही है।”

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में बांकीपुर में सड़क, पेयजल, बिजली, पार्क, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। मंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान भी लोगों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी गई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वेंडिंग जोन, कम्युनिटी टॉयलेट और अन्य नागरिक सुविधाओं को भी और मजबूत किया जाएगा। नितिन नवीन ने कहा कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी बांकीपुर उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि सांसद के रूप में भी वह क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे और नीरज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बांकीपुर की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें-

PoK में पाक सेना की फायरिंग से 6 की मौत, भारत से हस्तक्षेप की मांग

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,049फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें