28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियानई दिल्ली: प्रधानमंत्री का 'सहकार से समृद्धि' का लक्ष्य' में युवाओं और...

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री का ‘सहकार से समृद्धि’ का लक्ष्य’ में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर बल!

प्रधानमंत्री ने कोऑपरेटिव संस्थाओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उनकी संपत्तियों का दस्तावेजीकरण करने पर बल दिया।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोऑपरेटिव सेक्टर में युवाओं और महिलाओं की अधिक भागीदारी पर जोर दिया और वैश्विक कोऑपरेटिव संस्थाओं के साथ साझेदारी के माध्यम से इस क्षेत्र के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, इस उच्च स्तरीय बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई। जैविक उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए कोऑपरेटिव संस्थाओं की भूमिका को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

कृषि क्षेत्र में सुधार और डिजिटल लेनदेन पर बल: प्रधानमंत्री मोदी ने सुझाव दिया कि मृदा परीक्षण मॉडल कोऑपरेटिव संस्थाओं के माध्यम से विकसित किए जाएं, ताकि कृषि पद्धतियों में सुधार हो और निर्यात बाजारों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यूपीआई को रुपए केसीसी कार्ड से एकीकृत किया जाए, जिससे वित्तीय लेनदेन और अधिक सुविधाजनक बने।

पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री ने कोऑपरेटिव संस्थाओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उनकी संपत्तियों का दस्तावेजीकरण करने पर बल दिया।

कोऑपरेटिव शिक्षा और युवा भागीदारी: प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूलों, कॉलेजों और आईआईएम में कोऑपरेटिव कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा ताकि युवा पीढ़ी इस क्षेत्र में अधिक योगदान दे सके। उन्होंने यह भी कहा कि सफल कोऑपरेटिव संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाए और प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग प्रणाली लागू की जाए, जिससे प्रतिस्पर्धा और विकास को गति मिले।

देश में कोऑपरेटिव सेक्टर की मौजूदा स्थिति: बैठक में यह बताया गया कि देश की 8.2 लाख से अधिक कोऑपरेटिव संस्थाएं 30 से अधिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं और इनसे 30 करोड़ से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। इस बैठक में गृह एवं कोऑपरेटिव मंत्री अमित शाह, को ऑपरेटिव मंत्रालय के सचिव आशीष कुमार भूटानी, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा और प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: विधायक अतुल भातखलकर ने की मुंबई उपनगरों में भी इमारतों पर समान कानून लागू करने की मांग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें