26.7 C
Mumbai
Saturday, July 4, 2026
होमदेश दुनियानई दिल्ली: राहुल विदेश जाएं, भारत का सम्मान बना रहे - भाजपा...

नई दिल्ली: राहुल विदेश जाएं, भारत का सम्मान बना रहे – भाजपा का तंज!

मैं समस्त प्रवासी भारतीयों और देशवासियों की ओर से राहुल गांधी से आग्रह करता हूँ कि वह अपनी राजनीतिक विफलताओं की निराशा को विदेशी मंचों पर भारत विरोधी टिप्पणियों में न बदलें। 

Google News Follow

Related

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर अमेरिका दौरे पर हैं। इस यात्रा को लेकर बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए बड़ी नसीहत दे दी है। उन्होंने राहुल गांधी से अपील की है कि वह विदेशी धरती पर भारत की छवि को धूमिल न करें।

मनीष सिन्हा ने कहा, “मैं समस्त प्रवासी भारतीयों और देशवासियों की ओर से राहुल गांधी से आग्रह करता हूँ कि वह अपनी राजनीतिक विफलताओं की निराशा को विदेशी मंचों पर भारत विरोधी टिप्पणियों में न बदलें।

पूर्व में भी राहुल गांधी ने विदेशी दौरे के दौरान भारत की संस्कृति, समाज और लोकतंत्र को लेकर कई द्वेषपूर्ण टिप्पणियां की थीं, जिससे करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हुई थीं।”

सिन्हा ने आगे कहा कि भारत की राजनीति का स्तर देश के भीतर तय होना चाहिए, न कि विदेशी मंचों पर। उन्होंने कहा कि, “इस बार विदेश की धरती पर भारत का अपमान नहीं, सम्मान हो। मातृभूमि राजनीति का माध्यम नहीं, गर्व का प्रतीक है- कृपया इसका मान रखें।”

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी अहम मौके पर ही विदेश जाते रहे हैं। सही अर्थ में कांग्रेस को फिलहाल पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फुल टाइम पर्यटन वाले नेता की जरूरत नहीं है। कांग्रेस को आज फुल टाइम पॉलिटिक्स करने वाले नेता की जरूरत है।

राहुल गांधी अमेरिकी थिंक टैंकों, प्रवासी भारतीय समुदाय और छात्र समूहों के साथ संवाद करेंगे। उनके इस दौरे में भारत की राजनीतिक स्थिति, लोकतंत्र की दशा और मानवाधिकारों जैसे मुद्दे उठाए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-

चारधाम यात्रा हेतु ​’​एनएचएम’ की पहल, 102 स्वास्थ्य मित्र तैनात किए गए​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,170फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें