27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियानए लुक में नजर आएंगे नई संसद के कर्मचारी, मणिपुरी पगड़ी और...

नए लुक में नजर आएंगे नई संसद के कर्मचारी, मणिपुरी पगड़ी और बहुत कुछ   

 नई संसद में काम करने वाले कर्मचारियों के ड्रेस कोड बदल गए हैं। बताया जा रहा है कि  इन कर्मचारियों के ड्रेस कोड भारतीय परम्पराओं के अनुसार होंगे।   

Google News Follow

नई संसद में काम करने वाले कर्मचारियों के ड्रेस कोड बदल गए हैं। बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों के ड्रेस कोड भारतीय परम्पराओं के अनुसार होंगे। पुरुष कर्मचारियों के साथ महिला कर्मचारियों के भी ड्रेस में परिवर्तन किये जाने खबर है। बता दें 28 मई को नई संसद भवन का उद्घाटन किया गया था। जिसका विपक्ष बहिष्कार किया था।18 सितंबर से  पांच दिन के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। खबरों में दावा किया गया है कि 18 सितंबर को पुरानी संसद में बैठक होगी। जबकि 19 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी के दिन नए भवन संसद को शिफ्ट किया जाएगा।

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि नई संसद भवन में काम करने वाले अधिकारी क्रीम कलर की शर्ट पहनेंगे। साथ ही उनके शर्ट में गुलाबी कमल के फूल के प्रिंट होंगे। इसके अलावा कर्मचारी शर्ट के ऊपर  मेहरून कलर का जैकेट और नीचे खाकी रंग की पतलून पहनेंगे। बताया जा रहा है कि यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों भारतीय भेषभुसा में नजर आएंगे। भारतीय परम्पराओं के अनुरूप कर्मचारियों के ड्रेस कोड भी तय किया गया है। मार्शल अब सफारी सूट की जगह क्रीम कलर का कुर्ता और पाजामा पहने हुए नजर आ सकेंगे।

बताया जा रहा है कि यह बदलाव केवल पुरुष कर्मचारियों या अधिकारियों के लिए ही नहीं है। बल्कि महिला कर्मचारियों के लिए भी नए ड्रेस कोड तय किये गए हैं। महिला कर्मचारी डिजाइन साड़ी में नजर आएंगी। माना जा रहा है कर्मचारियों के ड्रेस बदले जाने से विवाद हो सकता है।  बताया जा रहा है कि लोकसभा और राज्यसभा के मार्शल की भी ड्रेस में बदलाव किया जाएगा। अब मणिपुरी पगड़ी में नजर आ सकते हैं। नई संसद भवन के कर्मचारियों की ड्रेस को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी ( NIFT) ने तैयार किया है।

 ये भी पढ़ें 

 

किस केस में हुई मानेसर की गिरफ्तारी?, पत्ता नहीं खोल रही हरियाणा पुलिस! 

गोवा में छात्रों का धर्म परिवर्तन ? विहिप ने की पुलिस में शिकायत, प्रिंसिपल पर कार्रवाई !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें