32.2 C
Mumbai
Sunday, June 7, 2026
होमन्यूज़ अपडेटटैगोर जयंती के दिन पश्चिम बंगाल में नई सरकार लेगी शपथ

टैगोर जयंती के दिन पश्चिम बंगाल में नई सरकार लेगी शपथ

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पांच नामों की चर्चा

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चा तेज हो गई है। चुनाव परिणामों में भाजपा ने 206 सीटें हासिल की हैं, जो पिछली बार की 77 सीटों के मुकाबले 129 सीटों की बड़ी बढ़त है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। वे पिछले पांच वर्षों से राज्य में विपक्ष के नेता थे और इस चुनाव में उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी को उनके ही भवानीपुर सीट से हराया।

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित होगा। प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने इस तारीख की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद रवींद्रनाथ टागोर की जयंती के अवसर पर नई सरकार शपथ लेगी।

मुख्यमंत्री पद के लिए पांच नामों की चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि भाजपा, ममता बनर्जी के जवाब में किसी महिला को मुख्यमंत्री बना सकती है। महिला दावेदारों में रूपा गांगुली और अग्निमित्र पॉल के नाम प्रमुख हैं। रूपा गांगुली लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हैं और उन्होंने राज्य में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभाली है।

टीएमसी से भाजपा में आए सुवेंदु अधिकारी पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए और 2026 के चुनाव में “जायंट किलर” की भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उन्हें समिक भट्टाचार्य, दिलीप घोष आणि सुकांता मजुमदार से चुनौती मिल सकती है।

सुवेंदु अधिकारी को मंत्री और विपक्ष के नेता के रूप में अनुभव है। वहीं, दिलीप घोष को बंगाल में भाजपा की जड़ें मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है और उन्हें आरएसएस का समर्थन भी प्राप्त है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव के दौरान स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री पद के लिए ऐसा उम्मीदवार चुना जाएगा जो बंगाली भाषी हो और बंगाली माध्यम में शिक्षित हो।

यह भी पढ़ें:

भाजपा की प्रचंड जीत के बाद वर्षों से बंद दुर्गा मंदिर खुला

ईरान के हमलों के चलते UAE ने हवाई क्षेत्र किया बंद; फुजैरा हमले में 3 भारतीय घायल

भाजपा का ‘जय मां काली’ सुपरहिट, टीएमसी का ‘हृदय माछे काबा, नयन-ए-मदीना’ फुस्स!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें