29 C
Mumbai
Thursday, July 9, 2026
होमदेश दुनियाबिहार जदयू की नई टीम घोषित, पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं की सूची जारी!

बिहार जदयू की नई टीम घोषित, पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं की सूची जारी!

संगठन में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी अवसर दिया गया है, जिससे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है।

Google News Follow

Related

जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिहार प्रदेश के पदाधिकारियों और प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है। यह सूची जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश संगठन में विभिन्न पदों पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, कोषाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। संगठन में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी अवसर दिया गया है, जिससे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद तथा वरिष्ठ नेताओं सहित कुल 12 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रदेश महासचिव के रूप में बड़ी संख्या में नेताओं को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रदेश सचिव पद पर विभिन्न जिलों के 74 नेताओं को संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी ललन कुमार सर्राफ को दी गई है।

प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में मुख्य प्रवक्ता के रूप में नीरज कुमार सहित कुल नौ नेताओं को शामिल किया गया है, जो पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखने का कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं प्रदेश प्रवक्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि जदयू का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। नए पदाधिकारियों के अनुभव और सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने में यह नई टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें-

वॉयस सैंपल देने नहीं पहुंचे अभिषेक, सीआईडी ने जांच में देरी बताई!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,143फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें