36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियासेतु भारतम् के नौ साल : नेशनल हाईवे पर रेलवे क्रॉसिंग खत्म...

सेतु भारतम् के नौ साल : नेशनल हाईवे पर रेलवे क्रॉसिंग खत्म करने से दुर्घटनाओं में 50 फीसदी की कमी​!

सेतु भारतम् की लॉन्चिंग से पहले देश में रेलवे क्रॉसिंगों पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती थीं।

Google News Follow

केंद्र सरकार ने नौ साल पहले ​​रेलवे क्रॉसिंग पर हादसों में कमी लाने और यातायात में देरी को कम करने के लिए सेतु भारतम् की शुरुआत की थी। इस मिशन के तहत ओवरब्रिज या अंडरपास बनाकर रेलवे क्रॉसिंग समाप्त किए गए, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘मोदी स्टोरी डॉट इन’ के एक पोस्ट में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4 मार्च 2016 को लॉन्च की गई सेतु भारतम् योजना का लक्ष्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर रेलवे क्रॉसिंग समाप्त कर अनावश्यक देरी को कम करना था।

पोस्ट में बताया गया है, “पीएम मोदी ने कई पहल की हैं, जिनसे विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, जिनमें दशकों से उपेक्षित कुछ क्षेत्र भी शामिल हैं।”

इसमें कहा गया है कि भारत सेतु परियोजना के तहत सैकड़ों रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाए गए। इससे न केवल राजमार्गों पर यात्रा की गति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, बल्कि दुर्घटनाओं में भी 50 प्रतिशत की कमी आई।

पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि ​सेतु भारतम् की लॉन्चिंग से पहले देश में रेलवे क्रॉसिंगों पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती थीं। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ती थी और यातायात में देरी भी होती थी।

लेकिन, 2016 के बाद अब सूरत बदल चुकी है। लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के मिशन के तहत अनगिनत ओवरब्रिज और अंडरपास बनाकर नेशनल हाईवे पर रेलवे क्रॉसिंग पूरी तरह समाप्त कर दिए गए हैं।​

यह भी पढ़ें-

बिहार: CM नीतीश के बिना विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकती भाजपा : कांग्रेस!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें