नूपुर शर्मा विवाद खत्म हो गया पर अभी भी हिन्दुओं पर जारी हैं हमले   

बीजेपी विधायक नितेश राणे का आरोप, हमारे हाथ बांधे नहीं गए, दी चेतावनी 

नूपुर शर्मा विवाद खत्म हो गया पर अभी भी हिन्दुओं पर जारी हैं हमले   
नीतेश राणे ने शनिवार को कहा कि बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का विवाद वाला मामला खत्म हो गया है,लेकिन आज भी उदयपुर, अमरावती और अहमदनगर में ऐसी ही घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज भी सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया जाता है। उन्होंने चेतावनी वाले लहजे में कहा कि हम अम्बेडकर की धरती पर रहते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बीजेपी विधायक और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने कहा कि चार अगस्त को  प्रतीक पवार के ऊपर 10 से ज्यादा मुस्लिम लोगों ने हमला कर दिया था। पवार पर हमला करते समय हमलावरों ने कहा था कि तुम ज्यादा धर्म निष्ठ बन रहे हो और लोगों को डीपी बदलने के लिए कहा रहे हो। आज वे जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा का  विवाद खत्म हो गया है, लेकिन इस विवाद में कितने लोगों की जान ली जायेगी।
 राणे ने कहा कि अगर हिन्दुओं को अब निशाना बनाया गया तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यह अंबेडकर की धरती है, यहां शरिया कानून हम पर नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में  किसी को जान से मारने की कोशिश नहीं हुई, लेकिन हमारे लोगों का अपमान और  उनके खिलाफ हत्या की साजिश रची जाती रही तो हमें अपनी तीसरी आँख खोलनी पड़ेगी। और हमारे भी कोई हाथ बांध नहीं रखा है।
ये भी पढ़ें   

पात्रा चाल घोटाला: सुनील राउत ने कम्बोज पर लगाए गंभीर आरोप​?

राव साहेब दानवे ने इम्तियाज जलील पर व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया 

Exit mobile version