27.3 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियानीतीश कुमार उम्र, रुतबे और अनुभव में वे मुझसे बहुत बड़े -...

नीतीश कुमार उम्र, रुतबे और अनुभव में वे मुझसे बहुत बड़े – चिराग पासवान

उनका सपना है कि पलायन करने वाले बिहारियों को वापस लाएं। लेकिन वे अपना सपना ही पूरा नहीं कर पाए तो बिहार की जनता का सपना क्‍या पूरा करेंगे।​​

Google News Follow

लोजपा (रामविलास) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि वे व्‍यक्तिगत तौर पर सीएम नीतीश कुमार का सम्‍मान करते हैं। वे उम्र, रुतबे और तजुर्बे में मुझसे बहुत ज्‍यादा हैं। लेकिन यहीं मेरी शिकायत भी उनसे है। इतना अनुभवी और योग्‍य होने के बावजूद क्‍या कारण है आपके रहते बिहार विकसित नहीं हो रहा है। एक वेब पोर्टल से विशेष बातचीत में चिराग पासवान ने भाजपा से करीबी पर भी चर्चा की। साथ ही कहा कि बिहार के हर जिले में रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाई जाए। इसमें राज्‍य सरकार सहयोग करे।

जदयू की विचारों और नीतियों से सहमत नहीं हूं। मैं नहीं मानता कि निश्‍चय से विकास कर सकते हैं। केवल गली-गली बनाना राज्‍य की विकास की नींव तो नहीं हो सकती।नीतीश कुमार 2005 से मुख्‍यमंत्री हैं।

महागठबंधन के साथ जाते हैं तब सीएम बने, लालू जी के साथ गए तब सीएम बनेे। इस कुर्सी के अलावा सीएम ने  16-17 सालों में किया क्‍या। सीएम ने 2005 में ही कहा था कि उनका सपना है कि पलायन करने वाले बिहारियों को वापस लाएं। लेकिन वे अपना सपना ही पूरा नहीं कर पाए तो बिहार की जनता का सपना क्‍या पूरा करेंगे।​​

चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार उपराष्‍ट्रपति या राष्‍ट्रपति बनें लेकिन बिहार को बख्‍श दें। बिहार से उनका जाना बहुत जरूरी है। क्‍योंकि उनके रहते बिहार का भला नहीं हो सकता। चिराग ने यह भी कहा कि चाचा (पशुपति पारस) से उनके व्‍यक्तिगत संबंध हैं। जिनकी गोद में खेला-बढ़ा, उसे कैसे भूल सकता हूं।

कार्यशैली से भले विवाद हो लेकिन पर्सनल रिलेशन को प्रोफेशनल रिलेशन पर हावी नहीं होने देता। वे हमेशा चाचा तो रहेंगे ही।  नीतीश जी का भी इसी तरह मैं सम्‍मान करता हूं। आज अगर वो सामने आ जाएं तो उनका पांव छूकर आशीर्वाद लेंगे।

​​यह भी पढ़ें-

हिंदी भाषियों में मराठी सीखने वालों की बढ़ी तादाद

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें