28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीतिशरद पवार नहीं एनसीपी के दूसरे नेता राहुल की यात्रा में होंगे...

शरद पवार नहीं एनसीपी के दूसरे नेता राहुल की यात्रा में होंगे शामिल

  उद्धव ने भी काटी कन्नी  

Google News Follow
राकांपा अध्यक्ष शऱद पवार की बजाय उनकी पार्टी एनसीपी के दूसरे नेता कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता महेश तपासे ने सोमवार को बताया कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार सोमवार को अस्पताल से  डिसचार्ज हुए हैं। उनके यात्रा में शामिल होने को लेकर मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। आगामी 10 नवंबर को एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील, सांसद सुप्रिया सुले व  विधायक जितेंद्र आव्हाड राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

पवार का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होना उनके स्वास्थ्य पर निर्भर: अशोक चव्हाण
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने नांदेड में कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार का महाराष्ट्र में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होना उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। कन्याकुमारी से सात सितंबर को पदयात्रा शुरू हुई थी, जो अपने 61वें दिन महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलूर में प्रवेश किया। कांग्रेस ने राकांपा अध्यक्ष पवार को पदयात्रा में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। पवार ने कहा था कि वह यात्रा में शामिल होंगे। पवार को हाल ही में बुखार और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते मुंबई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राकांपा के प्रमुख शनिवार को चिकित्सकों के साथ मुंबई से शिरडी गए और पार्टी अधिवेशन को थोड़े समय के लिए संबोधित किया।

 पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ शरद पवार के कार्यक्रम में कुछ बदलाव है। मुझे पता चला है कि वह 10 नवंबर को यात्रा में हिस्सा लेंगे, लेकिन सब कुछ उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी राहुल की यात्रा में शामिल होने वाले थे पर वे भी अब कन्नी काटते दिखाई दे रहे हैं। उनकी तरफ से आदित्य ठाकरे राहुल की यात्रा में शामिल होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें

 

 

​अगर भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो क्षमा करें​,अब्दुल सत्तार ने माफी मांगी ?

मुंबई और ठाणे के बीच फिल्म सिटी बनाएगी महाराष्ट्र सरकार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें