29.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाओडिशा: तिरंगा यात्रा संग पूरा देश सेना के जज्बे को कर रहा...

ओडिशा: तिरंगा यात्रा संग पूरा देश सेना के जज्बे को कर रहा सलाम!

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में सामाजिक संस्थाएं, स्कूल-कॉलेज के छात्र, आमजन भी शामिल हो रहे हैं। दूसरी ओर सीजफायर को लेकर विपक्ष तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहा है। 

Google News Follow
ओडिशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने तिरंगा यात्रा पर कहा कि पूरा देश आज एकजुट है और अपनी सेना के पराक्रम पर गर्व महसूस करता है। तिरंगा यात्रा इसी का प्रतीक है। जहां सभी लोग शामिल होकर अपनी सेना के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान ओडिशा भाजपा चीफ मनमोहन सामल ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। आज सेना के इस पराक्रम पर देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

भारत-पाक के सीजफायर के बाद पीएम मोदी की ओर से देश के नाम संबोधन पर ओडिशा भाजपा चीफ ने कहा कि यह बहुत अच्छा संबोधन था, जिसमें सारी चीजों के बारे में पीएम मोदी ने विस्तार से बताया। आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख क्या रहेगा, पीएम मोदी स्पष्ट कर चुके हैं।

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में सामाजिक संस्थाएं, स्कूल-कॉलेज के छात्र, आमजन भी शामिल हो रहे हैं। दूसरी ओर सीजफायर को लेकर विपक्ष तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहा है।

भारत-पाक सीजफायर पर विपक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दखलअंदाजी का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि भारत की ओर से सीजफायर की घोषणा से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कैसे सीजफायर की घोषणा कर सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दुनिया को जानकारी दी कि उनकी मध्यस्थता की वजह से भारत-पाक सीजफायर के लिए तैयार हुए। विपक्ष इसे लेकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष ने हाल ही में सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने पहली बार सोमवार को देश को संबोधित किया था। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि हमारी सेना ने जिस तरह सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम दिया, उससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ और उसने सीजफायर की मांग की थी।

यह भी पढ़ें-

उपराष्ट्रपति 15 मई को जयपुर में करेंगे शेखावत पुस्तकालय का उद्घाटन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें