28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाआदमपुर पहुंचे पीएम मोदी, पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब: विशेषज्ञ!

आदमपुर पहुंचे पीएम मोदी, पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब: विशेषज्ञ!

कैप्टन (सेवानिवृत्त) डॉ. सुरेश वंजारी ने कहा कि पाकिस्तान के उधमपुर में हमारे एयरबेस को नष्ट करने की बात भी झूठी साबित हुई है।

Google News Follow
प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर एयरबेस के जरिए पाकिस्तान को भारतीय सेना की ताकत दिखाई। उस झूठे दावे की भी हवा निकाल दी जिसमें कहा गया था कि उसने फ्रंटलाइन एयरबेस को तबाह कर दिया है। एक्सपर्ट इसे पीएम मोदी का पड़ोसी मुल्क को दिया करारा जवाब बताते हैं।

कैप्टन (सेवानिवृत्त) डॉ. सुरेश वंजारी ने कहा कि पाकिस्तान के उधमपुर में हमारे एयरबेस को नष्ट करने की बात भी झूठी साबित हुई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कैप्टन (सेवानिवृत्त) डॉ. सुरेश वंजारी ने कहा कि मुझे याद है कि 1965 के युद्ध में भी पाकिस्तान ने झूठ बोला था कि उन्होंने हमारे 10 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए हैं, लेकिन यह गलत था।

मुझे लगता है कि उन्होंने सिर्फ एक को नष्ट किया था। वह भी नष्ट नहीं हुआ था। इस बार भी आदमपुर एयरबेस को नष्ट करने की बात झूठी निकली है। पाकिस्तान हर बार की तरह इस बार भी झूठ बोल रहा है।

भारत-पाकिस्तान तनाव में अमेरिकी हस्तक्षेप पर उन्होंने कहा कि दरअसल, अमेरिका पाकिस्तान का समर्थक रहा है। बीच में डोनाल्ड ट्रंप भी आए और आईएमएफ ने भी पाकिस्तान को फंड मुहैया कराया।

अमेरिका चाहता है कि पूरी दुनिया पर उसका ही राज चले। लेकिन ये विकसित भारत है, हमारे पास अच्छे लड़ाकू विमान और अच्छी तकनीक है। हम पीछे हटने वालों में नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी पाकिस्तान को साफ बता दिया है कि अब अगर बात होगी तो आतंक और पीओके पर ही होगी।

वहीं, रक्षा विशेषज्ञ एवं सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी कमोडोर जी.जे. सिंह ने कहा कि आदमपुर एयरबेस हमारा फ्रंट लाइन एयरबेस है। पाकिस्तान ने प्रचारित किया कि उन्होंने इस एयरबेस को नष्ट किया, इस पर हमारे प्रधानमंत्री उस बेस पर उतरे और दिखाया कि कुछ नहीं बिगड़ा है। सैनिकों से मिलना, उनके बीच खड़ा होना और उनका हौसला बढ़ाना बहुत बड़ी बात है। आप सैनिकों के मनोबल की बढ़ोतरी की कल्पना नहीं कर सकते।

बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान जवानों का ‘जोश’ काफी ‘हाई’ नजर आया।

खास बात यह है कि पीएम मोदी ऐसे वक्त में आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जब पाकिस्तान दुनिया भर में लगातार झूठा नैरेटिव फैला रहा है कि उसने अपने हमले में भारत के पंजाब के आदमपुर एयरबेस को ध्वस्त कर दिया है और उसे भारी नुकसान भी पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें-

ओडिशा: तिरंगा यात्रा संग पूरा देश सेना के जज्बे को कर रहा सलाम!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें