30 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली में ओम बिरला ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की! 

दिल्ली में ओम बिरला ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की! 

उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।

Google News Follow

Related

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में हुई। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी। उन्होंने उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष की मुलाकात की एक तस्वीर को भी शेयर किया।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, “लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने आज उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में मुलाकात की।”

इससे पहले, 28 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी। इस बात की जानकारी उपराष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी गई।

उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उनके साथ कई विषयों पर गहन चर्चा की।”

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति को मंत्रालयों की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी।

बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित सीपी राधाकृष्णन ने 12 सितंबर को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें शपथ दिलाई।

67 वर्षीय राधाकृष्णन ने 9 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी।

तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से अचानक इस्तीफा देने के कारण नियमों के तहत यह चुनाव जरूरी था। ऐसा इसलिए कि अगले उपराष्ट्रपति का निर्वाचन निवर्तमान उपराष्ट्रपति की पदावधि की समाप्ति के 60 दिनों के भीतर किया जाना होता है।

यह भी पढ़ें-

आरबीआई ने आईपीओ लोन लिमिट बढ़ाकर 25 लाख रुपए प्रति निवेशक किया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,279फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें