25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाझारखंड पहुंचे ओम बिरला, बोले: बिरसा मुंडा का संघर्ष सदा प्रेरणा देता...

झारखंड पहुंचे ओम बिरला, बोले: बिरसा मुंडा का संघर्ष सदा प्रेरणा देता रहेगा!

इसके पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर झारखंड विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और रक्षा राज्यमंत्री सह सांसद संजय सेठ ने उनका स्वागत किया। 

Google News Follow
दो दिवसीय दौरे पर रविवार को झारखंड आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने रांची के बिरसा चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद मीडिया से बात की।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज की संस्कृति, उनके स्वाभिमान, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, उससे पूरा देश प्रेरणा लेता है। बेहद कम उम्र में उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी और उनसे प्रेरित जनजातीय समाज को आज भी सम्मान प्राप्त होता है।

लोकसभा अध्यक्ष ने रांची जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति स्थल और संग्रहालय का भी भ्रमण किया। उन्होंने बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और उनकी जीवन यात्रा को दर्शाने वाली कृतियों का अवलोकन किया। वह रांची की पुरानी जेल स्थित उस कक्ष में भी गए, जहां स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिरसा मुंडा को अंग्रेजी हुकूमत ने कैद रखा था।

इसके पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर झारखंड विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और रक्षा राज्यमंत्री सह सांसद संजय सेठ ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ने बाद में रांची के हरमू रोड स्थित श्याम प्रभु के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वह रविवार को रांची और जमशेदपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे।

जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहां से शाम में रांची लौटने के बाद वे रांची में विभिन्न नागरिक समूहों की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। विभिन्न समारोहों में शामिल होने के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन सोमवार को वापस दिल्ली रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें-

जो खेलता है, वही खिलता है’ – पीएम मोदी ने की खेलो इंडिया की सराहना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें