25 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमदेश दुनियाअखिलेश को झटका देंगे राजभर?, द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने किया ऐलान   

अखिलेश को झटका देंगे राजभर?, द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने किया ऐलान   

Google News Follow

Related

ओम प्रकाश राजभर राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का करेंगे समर्थन देने का ऐलान किया।राष्ट्रपति चुनाव से तीन दिन पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया। राजभर ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे आगामी चुनाव में मुर्मू का समर्थन करने को कहा। बता दें कि ओमप्रकाश राजभर की पार्टी इसी साल उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की  समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन था।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित डिनर पार्टी में शामिल हुए थे। जहां द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अगर उनका लक्ष्य कमजोरों के लिए लड़ना है तो उन्हें उनका समर्थन करना चाहिए। राजभर ने कहा कि एसबीएसपी पिछले 20 वर्षों से समाज के वंचितों और शोषित वर्गों के लिए लड़ रही है। वहीं, अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी मुर्मू को वोट देने की घोषणा की है। मायावती की बसपा ने भी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है।

राजभर ने कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन के लिए जयंत चौधरी को बुलाया जा सकता है तो ओमप्रकाश राजभर को क्यों नहीं। बता दें कि सपा और राजभर की पार्टी के बीच खाई बढ़ती जा रही है। ऐसी ही उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में ओमप्रकाश राजभर सपा से नाता तोड़ सकते हैं।
             
ये भी पढ़ें 

देश​ में कहर बन टूट रहे बादल : मुंबई में भी आफत की बारिश

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, CM-डिप्टी CM ने की आगवानी  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,185फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
293,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें