27.4 C
Mumbai
Monday, July 6, 2026
होमदेश दुनियाराष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, CM-डिप्टी CM ने की आगवानी  

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, CM-डिप्टी CM ने की आगवानी  

Google News Follow

Related

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुंबई में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ,केंद्रीय  मंत्री नारायण राणे उपस्थित थे। द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। बच्चों ने कई प्रस्तुतियां दी। जबकि द्रौपदी मुर्मू सहित उपस्थित नेताओं को आदिवासी पगड़ी और अन्य  सामान भेंट किया गया।

बता दें कि महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच महाविकास अघाड़ी का एक घटक दल शिवसेना ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का निर्णय लिया है। जब एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मुंबई पहुंची तो उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए।

इससे पहले एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का  एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि द लीला होटल में द्रौपदी मुर्मू लगभग 250 विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगी और उनसे समर्थन मांगेंगी। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के सामने यशवंत सिन्हा विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं।

ये भी पढ़ें 

मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से प्रारंभ

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,164फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें