24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामादेश​ में कहर बन टूट रहे बादल : मुंबई में भी आफत...

देश​ में कहर बन टूट रहे बादल : मुंबई में भी आफत की बारिश

मौसम विभाग ने आज भी गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Google News Follow
देश के कई राज्य भारी बारिश ​के​ कारण​ बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के कई शहरों के निचले इलाके बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। मौसम विभाग ने आज भी गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस समय सबसे बुरे हालात महाराष्ट्र और गुजरात में हैं। महाराष्ट्र में जहां बाढ़ से अब तक 83 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं गुजरात में बाढ़ की चपेट में आकर 63 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच गुजरात के गोधरा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

आईएमडी ने आज मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सतारा, अमरावती और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पालघर, नासिक और पुणे को इस बीच कल के पूर्वानुमान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

गुजरात के नवसारी का हाल ऐसा है कि बाढ़ में सबकुछ डूब गया है। जहां तक नजर जा रही है बस पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 18 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। छोटा उदयपुर में तो पानी के तेज बहाव में पूरा गांव बह गया। गुजरात मानसून विभाग का पूर्व गुजरात या दक्षिण गुजरात में भारी बारिश का रेड एलर्ट है।

आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बारिश जारी है।प्रदेश में एलुरु जिले से भी 3900 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। गोदावरी में इतना पानी पिछले 100 साल में नहीं आया है। मौसम विभग की मानें तो नदी का जलस्तर अभी और ज्यादा बढ़ने की आशंका है।

तेलंगाना में हाई अलर्ट के बीच, कदम बांध उफान पर है। इससे पहले निर्मल जिले के 12 गांवों को खाली कराया गया था। अधिकारियों द्वारा रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जल स्तर 700 फीट की पूरी क्षमता के मुकाबले 699.8 फीट तक पहुंच गया।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 4 दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। कई इलाकों में आफत टूट पड़ी है।​ ​कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों में भारी बारिश की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर थम नहीं रहा है। मनाली से जल प्रलय की भयानक तस्वीरें आई हैं। बारिश के बाद अचानक भजोगी नाला उफान पर आ गया और देखते ही देखते पूरा इलाका पानी-पानी हो गया। ​

यह भी पढ़ें-

मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें