27 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमक्राईमनामाओम प्रकाश राजभर की बढ़ी मुश्किलें, गाजीपुर में केस दर्ज

ओम प्रकाश राजभर की बढ़ी मुश्किलें, गाजीपुर में केस दर्ज

राजभर ने सड़क जाम करके गाड़ियों को खड़ा कर दिया और सरकारी चारागाह की जमीन को कब्जा करने की योजना को लेकर ​​बैठक करने लगे|

Google News Follow

गाजीपुर पुलिस ने सुभासपा के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है|यह मामला विश्वकर्मा सिंह के साथ राजभर द्वारा की गयी मारपीट को लेकर दर्ज किया गया है|इस मामले के बाद सुभासपा के मुखिया व विधायक ओम प्रकाश राजभर ने अपने ऊपर भी हमले का आरोप लगाया था|

वही, जिले के मानसपुर गांव के रहने वाले विश्वकर्मा सिंह ने ओम प्रकाश राजभर पर आरोप लगाया कि 10 मई को दिन में 1.00 बजे मेरे भतीजे बृजेश सिंह और विवेक सिंह मोटरसाईकिल से चितबड़गांव बाजार जा रहे थे, तभी मानसपुर गांव के बीच रास्ते में ओम प्रकाश राजभर ने सड़क जाम करके गाड़ियों को खड़ा कर दिया और सरकारी चारागाह की जमीन को कब्जा करने की योजना को लेकर ​​बैठक करने लगे|

विश्वकर्मा सिंह का आरोप है कि जब मेरे भतीजों ने गाड़ियों को किनारे करने और जाने का रास्ता मांगा तो विवाद हो गया और सुभासपा के समर्थक गाली देने लगे, इसी बीच ओम प्रकाश राजभर आए और गाली देते हुए ललकारने लगे, फिर उनके साथ मौजूद भीड़ ने मेरे भतीजे के साथ मारपीट की, किसी तरह हम अपनी जान बचाकर गांव से भागे, लेकिन राजभर के साथ मौजूद कई लोग उपद्रव करते रहे|

सुभासपा विधायक ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया था कि जब मैं गांव में एक जगह बैठा था, तभी 20 लोग लाठी-डंडे के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे, इस दौरान वहां पर मेरे साथ मौजूद करीब 50 लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला, अभी भी वह मारपीट करने के लिए आमादा हैं, मैंने इसकी शिकायत पुलिस में की है|

यह भी पढ़ें-

राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट की रोक  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें