29 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026
होमदेश दुनियासुवेंदु शपथ पर मनोज झा बोले, बंगाल हिंसा रोकना पहली प्राथमिकता हो!

सुवेंदु शपथ पर मनोज झा बोले, बंगाल हिंसा रोकना पहली प्राथमिकता हो!

राजद सांसद मनोज झा ने आईएएनएस से कहा, "पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना मतगणना के दिन ही स्पष्ट हो चुका था। दिलचस्प है कि सुवेंदु अधिकारी 6 साल से भाजपा में हैं।

Google News Follow
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने बधाई है। इसके साथ ही, मनोज झा ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी की सबसे पहली प्राथमिकता राज्य में हिंसा के माहौल को खत्म करनी की होनी चाहिए।

राजद सांसद मनोज झा ने आईएएनएस से कहा, “पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना मतगणना के दिन ही स्पष्ट हो चुका था। दिलचस्प है कि सुवेंदु अधिकारी 6 साल से भाजपा में हैं। उससे पहले वे कांग्रेस और टीएमसी में भी रहे। उनके पास काफी राजनीतिक अनुभव है। उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ उम्मीद है कि पहली प्राथमिकता राज्य में हिंसा की घटनाओं को रोकना होनी चाहिए।”

मनोज झा ने कहा कि बीते दिन सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या कर दी गई थी। हमने ऐसी घटनाओं से जुड़ी आधे दर्जन से ज्यादा हत्याएं भी देखी हैं। शुक्रवार को भी, तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को सिर में जानलेवा चोट लगी थी। मेरा मानना ​​है कि प्राथमिकता हिंसा के माहौल को खत्म करना होनी चाहिए।

वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने भी सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “केंद्रीय बलों का इस्तेमाल करके पश्चिम बंगाल में चुनाव कराए गए। यहां तक कि बूथ एजेंटों को भी बाहर कर दिया गया था। इसलिए पश्चिम बंगाल के चुनाव को बिल्कुल भी निष्पक्ष नहीं माना जा सकता है।”

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा-शासित सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। उनके साथ 5 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री के रूप में चुना। शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर उनके नाम की घोषणा की गई। शनिवार को कोलकाता में आयोजित समारोह में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान में ईंधन कीमतें बेतहाशा बढ़ीं, मानवाधिकार संगठन बोला- जनता पर सीधा प्रहार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें