केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सबको बहुत बहुत बधाई।
वहीं, पंजाब के लुधियाना वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुशी जाहिर की।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सभी को बहुत-बहुत बधाइयां। बड़ी लीड से मिली यह जीत इस बात का साफ संकेत है कि राज्य के लोग हमारी सरकार के कामों से बेहद खुश है।
आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात और पंजाब के कार्यकर्ता को बधाई देता हूं। गुजरात की जीत पार्टी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। हमारे विधायक जनता के मुद्दों को विधानसभा में मजबूती के साथ उठाएंगे। संजीव अरोड़ा पंजाब की विधानसभा में पहुंचे हैं।
गुजरात विसावदर उपचुनाव में ‘आप’ की जीत पर पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि वहां के किसानों और लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे मौजूदा राजनीति के खिलाफ हैं। विसावदर का परिणाम पूरे गुजरात में बदलाव का संकेत देता है और यह जीत निस्संदेह ऐतिहासिक है। इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई।
आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने लुधियाना वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत पर कहा कि संजीव अरोड़ा काफी प्रसिद्ध थे। उनकी जीत से एक राज्यसभा सीट खाली होगी। भारद्वाज ने कहा कि इसे ऐसा नहीं देखा जाना चाहिए कि राज्यसभा सीट खाली कराने के लिए उन्हें चुनाव लड़वाया गया। सीट खाली हुई है तो आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा कि पार्टी किसे राज्यसभा भेजेगी।
पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव झा ने कहा कि गुजरात में मिली जीत बड़ी है। गुजरात की जनता आप के साथ खड़ी है। 2022 की तुलना में यह बड़ी जीत है। केजरीवाल के कामों के मॉडल की हर प्रदेश को जरूरत है। गुजरात की जनता चाहती हैं कि काम की राजनीति गुजरात में भी आए। जो लोग यह सोचते थे कि आम आदमी पार्टी खत्म हो गई उन्हें इस जीत ने जवाब दिया।
मध्य प्रदेश के धार्मिक जुलूसों में हथियारों का प्रदर्शन बढ़ा : दिग्विजय सिंह!



