28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमराजनीति'वन नेशन, वन इलेक्शन' के समर्थन में एकत्रित दौड़ !

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के समर्थन में एकत्रित दौड़ !

नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 5 से आरंभ हुई इस दौड़ में हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Google News Follow

नोएडा स्टेडियम में रविवार को ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के समर्थन में एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य देशभर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एकसाथ कराने की आवश्यकता के प्रति जनजागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया और प्रतिभागियों को संबोधित भी किया। नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 5 से आरंभ हुई इस दौड़ में हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “नोएडा की सड़कों पर नया इतिहास रचा गया है। जन सैलाब में बच्चे, माताएं-बहनें, भाई-बेटे और बुजुर्ग शामिल हैं। सभी का संकल्प एक है कि बार-बार होने वाले चुनाव देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा बन गए हैं। चुनावों में पैसा खर्च होता है, आचार संहिता से विकास कार्य ठप हो जाते हैं। नेता और नौकरशाही चुनावी तैयारियों में व्यस्त रहते हैं, जिससे जनकल्याण योजनाएं रुक जाती हैं। अब समय है कि संविधान में संशोधन कर 5 साल में एक बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव हों। यह मोदी जी का भी संकल्प है।”

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा, “‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर अभियान चलाया गया है। इससे देश में बहुत तेजी से विकास होगा और खर्च में भी कमी आएगी। इस अभियान के समर्थन में आज हजारों लोग यहां पहुंचे हैं।”

कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इनमें राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर और नोएडा भाजपा अध्यक्ष महेश चौहान शामिल थे।

दौड़ के समापन के बाद प्रतिभागियों और आयोजकों ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अवधारणा को लेकर अपना समर्थन दोहराया और इसे भविष्य के भारत के लिए एक आवश्यक कदम बताया।

यह भी पढ़ें:

गया में खेलो इंडिया की धूम, खिलाड़ियों के स्वागत को सजे कटआउट!

03 मई 2025 का राशिफल: जानें आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है।

RSS के लोगों को ट्रेनिंग देकर पाकिस्तान में बम ब्लास्ट करवाना चाहिए

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें