29.8 C
Mumbai
Thursday, June 18, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में डबल इंजन की सरकार ही करेगी विकास: संजय निषाद!

बिहार में डबल इंजन की सरकार ही करेगी विकास: संजय निषाद!

प्रदेश और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होती है तो विकास तेजी से होता है, जैसे उत्तर प्रदेश में हो रहा है। जनता को एनडीए सरकार पर विश्वास कराती है उसे चुनने जा रहे हैं।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बिहार में एनडीए सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है, उसी तरह वहां भी विकास होगा।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जब प्रदेश और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होती है तो विकास तेजी से होता है, जैसे उत्तर प्रदेश में हो रहा है। जनता को एनडीए सरकार पर विश्वास है और वे फिर से उसे चुनने जा रहे हैं।

संजय निषाद ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अभिभावक के रूप में रहेंगे तब तक जनता उनको चुनती रहेगी। देश की जनता जानती है कि देश का विकास कौन करेंगे। जब विकास की बात आती है तो लोग एनडीए का नाम लेते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में मछुआरे भाजपा के साथ खड़े हैं, क्योंकि उनको पता है कि जैसे उत्तर प्रदेश में विकास हो रहा है, उसी तरह बिहार में भी डबल इंजन की सरकार कर रही है।

राहुल गांधी के बयान पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जब लोग सत्ता से बाहर हो जाते हैं तो कुछ भी बयान देने लगते हैं। इसके साथ ही मीडिया में भी आने के लिए इस तरह का बयान दिया जाता है। इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए, ये गलत है। आप एक बड़ी पार्टी में हैं और जिम्मेदार पद पर हैं, इस तरह का बयान शोभा नहीं देता है। देश के प्रधानमंत्री के बारे में बोलना मतलब देश के बारे में बोलना होता है।

संजय निषाद ने कहा कि जनता को पता होना चाहिए कि कौन सी पार्टी कैसा काम कर रही है, जिससे वह सही पार्टी का चुनाव करे। विपक्ष के पास अब कोई मुद्दे ही नहीं बचे हैं।

यह भी पढ़ें-

सीजीटीएन सर्वे : एशिया-प्रशांत क्षेत्र वैश्विक वृद्धि का प्रमुख इंजन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,329फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें