29 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
होमदेश दुनियातीसरी बार ​नरेंद्र मोदी को पीएम बनना, बर्दाश्त नहीं कर पा रहा...

तीसरी बार ​नरेंद्र मोदी को पीएम बनना, बर्दाश्त नहीं कर पा रहा विपक्ष​!

पलटवार करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए की लगातार जीत और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना विपक्ष को बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है| 

Google News Follow

Related

लोकसभा सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष एक- दूसरे पर वार-पलटवार करता दिखाई दे रहा है|नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी ने एनडीए पर जमकर हमला बोला|वही पलटवार करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए की लगातार जीत और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना विपक्ष को बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है| 

​बता दें कि एनडीए सांसदों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सांसदों से वरिष्ठ सदस्यों से संसद की सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में सीखने की अपील की। ​प्रधानमंत्री​ मोदी की यह अपील राहुल गांधी के लोकसभा में​ दिए भाषण के बाद सामने आई है, जिसे एनडीए ने सबसे गैर जिम्मेदाराना भाषण करार दिया है। 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से संसदीय मुद्दों का अध्ययन करने, नियमित रूप से संसद में उपस्थित रहने तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मामलों को प्रभावी ढंग से उठाने को कहा।​ जब किरेन रिजिजू से पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने ​राहुल गांधी के भाषण का जिक्र किया? तो इस पर रिजिजू ने कहा कि ‘उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा, लेकिन जब देश के प्रधानमंत्री बोलते हैं, तो संदेश सभी के लिए होता है।’ 

​उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में भाजपा पर जोरदार हमला किया था, जिसमें सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं पर सांप्रदायिक आधार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया गया था। इसका सत्ता पक्ष ने भारी विरोध किया था, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता पर पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहने के लिए हमला बोला था। रिजिजू ने कहा कि गठबंधन की बैठक में एनडीए नेताओं ने मोदी को उनके ‘ऐतिहासिक’ तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। ​

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: उम्मीदवारों की घोषणा ; पंकजा मुंडे का नाम सबसे पहले स्थान पर !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,641फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें