31.4 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमदेश दुनियाविपक्ष की बैठक में ममता बनर्जी बनी देशभक्त, कहा-हमें विपक्ष न कहा...

विपक्ष की बैठक में ममता बनर्जी बनी देशभक्त, कहा-हमें विपक्ष न कहा जाए    

 इस मौके वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पटना में विपक्ष की जो बैठक हुई।  वह बहुत ही अच्छा हुआ। इस बैठक में हमने तीन मुद्दों पर जोर दिया। हम लोग एक हैं। 

Google News Follow

Related

 पटना में शुक्रवार को विपक्ष के नेताओं की हुई बैठक के नीतीश कुमार ने पत्रकारों को संबोधित किया। इसके बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपनी बात रखते हुए कहा कि विपक्ष की अगली मीटिंग 12 जुलाई को शिमला में होगी। वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस हिन्दुस्तान की नींव पर आक्रमण कर रहे है। जबकि नीतीश कुमार ने कहा कि बैठक में सभी दल 2024 के लोकसभा चुनाव में साथ मिलकर लड़ने पर राजी  हैं।  उन्होंने कहा कि जो सत्ता में हैं वे सही काम नहीं कर रहे हैं। इतिहास बदलने का काम कर रहे हैं।
इस मौके वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पटना में विपक्ष की जो बैठक हुई।  वह बहुत ही अच्छा हुआ। इस बैठक में हमने तीन मुद्दों पर जोर दिया। हम लोग एक हैं।  हम लोग साथ मिलकर लड़ेंगे और अगली बैठक शिमला में होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहती है कि  इतिहास बदला जाए और हम चाहते हैं कि इतिहास को बिहार से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि पटना जो कुछ शुरू होता है वह जन आंदोलन बन जाता है।

 हमने दिल्ली में कई बैठकें की लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला, इसलिए मैंने विपक्ष की बैठक को पटना में करने का प्लान बनाया। तीन चीजें सुलझ गई। हम साथ लड़ेंगे, हम एकजुट होकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमें विपक्ष न कहा जाए , हम लोग भी भारत के नागरिक हैं। हम देशप्रेमी है हम भी भारत माता कहते हैं। कोई बोलता है तो उसके पीछे ईडी और सीबीआई लगा दी जाती है। उन्होंने कहा कि अगर वे चुनाव बाद फिर आ गए तो फिर चुनाव नहीं होगा ऐसा लोग कहते है।

वहीं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि ” जो मुल्क के अंदर हो रहा है और  हमारे लोकतंत्र संविधान, सेक्युलरिज्म पर हमला हो रहा है उसका प्रयोगशाला हमारा जम्मू कश्मीर बन चुका है। इसकी शुरुआत जम्मू कश्मीर से हुई है और पुरे मुल्क में व्ही हो रहा है जो  हमारे साथ हुआ है। हमने जिस महात्मा गांधी और नेहरू के मुल्क के साथ हाथ मिलाया है वही आइडिया ऑफ़ इंडिया है।
ये भी पढ़ें   

BJP को मिलकर हराएगा विपक्ष? 6 सीएम और पांच पूर्व सीएम बने बैठक की शोभा!   

”बिहारियों को भगाने वाले…”, विपक्ष की बैठक में संजय शिरसाट का ठाकरे पर तंज, कहा..!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,371फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें