29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीतिBJP को मिलकर हराएगा विपक्ष? 6 सीएम और पांच पूर्व सीएम बने...

BJP को मिलकर हराएगा विपक्ष? 6 सीएम और पांच पूर्व सीएम बने बैठक की शोभा!   

विपक्ष की अगली बैठक शिमला में 12 जुलाई को   

Google News Follow

बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी एकता बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में कुल 15 राजनीति दल शामिल हुए। इस दौरान सभी नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में  बीजेपी को हारने के लिए माथापच्ची की। बैठक में विपक्षी दलों ने आगे की रणनीति के लिए 12 जुलाई को शिमला में जुटेगा। इस बैठक में पांच राज्यों के मुख्यमंत्री ममता  बनर्जी बंगाल, अरविंद केजरीवाल दिल्ली, भगवंत मान पंजाब, तमिलनाडु से एमके स्टालिन, हेमंत सोरेन और खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद थे। वहीं, इस बैठक पांच पूर्व मुख्यमंत्री रहे जिसमे उद्धव ठाकरे, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ़्ती, अखिलेश यादव आदि उपस्थित थे।  कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे और  राहुल गांधी शामिल हुए।

बैठक के बाद विपक्ष के नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नीतीश कुमार ने कांग्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि बैठक मे बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि बैठक में मिलजुलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया।  अगले माह होने वाली बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। दूसरी बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा होगी। अगली बैठक में तय किया जाएगा कौन कहां से लड़ेगा। उन्होंने बीजेपी का बिना नाम लिए ही कहा कि जो सत्ता में हैं वे सही काम नहीं कर रहे हैं ,वे इतिहास बदल रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी  हिन्दुस्तान की नींव पर हमला कर रहे हैं। यह विचार धारा की लड़ाई है। और हमने फैसला किया है लोकसभा का चुनाव एक साथ लड़ेंगे। अपने सामान्य विचारधारा की की रक्षा करेंगे।

इसके बाद प्रेस को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम दोबारा शिमला में 12 जुलाई को मिलेंगे। हर राज्य के लिए अलग अलग रणनीति बनानी पड़ेगी। वहीं राहुल गांधी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में रटा मारा। इससे अच्छा तो ममता बनर्जी ने भाषण दिया है।लेकिन उन्होंने भी इशारे इशारे में कांग्रेस की लंका लगा गई।
ये भी पढ़ें 

US सांसदों ने PM मोदी का ऑटोग्राफ लेने लगाए लाइन, 75 बार बजी ताली

”बिहारियों को भगाने वाले…”, विपक्ष की बैठक में संजय शिरसाट का ठाकरे पर तंज, कहा..!

पटना में विपक्षी दलों की बैठक में क्या रणनीति तय होगी? शरद पवार ने कहा..!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें