30.4 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनियापी. चिदंबरम ने चुनाव घोषणा का स्वागत किया, कम चरणों में मतदान...

पी. चिदंबरम ने चुनाव घोषणा का स्वागत किया, कम चरणों में मतदान को सराहा!

पी. चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैं इस घोषणा का स्वागत करता हूं कि असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चुनाव एक ही चरण में होंगे| 

Google News Follow

Related

चुनाव आयोग ने रविवार को देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत किया है।

पी. चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं इस घोषणा का स्वागत करता हूं कि असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चुनाव एक ही चरण में होंगे, और पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे। मुझे खुशी है कि चरणों की संख्या को घटाकर एक या दो चरणों तक सीमित कर दिया गया है।”

चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।

पांचों राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चुनाव की घोषणा होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आयोग ने पिछले कुछ दिनों में सभी चुनावी राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की है और राजनीतिक दलों, अधिकारियों और मतदाताओं से बातचीत की है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग की टीम ने इन राज्यों में जाकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात कर उनके सुझाव भी लिए गए। साथ ही प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, राज्य निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस महानिदेशकों से भी विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि आयोग ने युवाओं और पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं से भी संवाद किया। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के काम की भी सराहना की गई।

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि ये पांचों राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे से काफी अलग हैं। ऐसे में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया गया, ताकि कोई भी योग्य मतदाता वोट देने से वंचित न रह जाए और कोई अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो सके।

यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को परिणाम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें