30.1 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमदेश दुनियाPadma Awards 2023: 53 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से नवाजा,देखेंगे लिस्ट 

Padma Awards 2023: 53 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से नवाजा,देखेंगे लिस्ट 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  आध्यात्मिक गुरु चिन्ना जियर स्वामी, मुलायम सिंह यादव को सम्मान नवाजा,  मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने यह सम्मान ग्रहण किया।

Google News Follow

Related

राष्ट्रपति भवन में बुधवार को एक खास कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 53 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला आदि हस्तियां मौजूद थीं। इन नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार प्रदान किया।  तो आइये जानते हैं ये कौन सी हस्तियां हैं।
जिन हस्तियों को ये सम्मान मिले, उनमें आध्यात्मिक गुरु चिन्ना जियर स्वामी , मुलायम सिंह यादव शामिल हैं। उनकी ओर से उनके बेटे अखिलेश यादव ने यह सम्मान ग्रहण किया।  मुलायम सिंह को पद्म विभूषण पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया। पद्म पुरस्कार पाने वालों बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का भी नाम शामिल है। इसके अलावा
इन्हें भी मिला सम्मान:  डॉक्टर दिलीप महलनासिब को चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने के लिए मरणोपरांत  पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। हेमप्रभा सुतिया को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। थौनाओजम चाओबा सिंह को सार्वजनिक मामलों में काम करने के लिए पद्मश्री से नवाजा गया। वे मणिपुर के उपमुख्यमंत्री है।

संगीतकार किरावनी भी पद्मश्री से सम्मानित:सुधा मूर्ति को सामाजिक कार्य  के लिए पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया। डॉक्टर सुकमा आचार्य को अध्यात्म के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। प्रेमजीत बारिया को कला के क्षेत्र  में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। नाटू नाटू गाना की रचना करने वाले संगीतकार एम एम किरावनी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।  हेमंत चौहान को पद्मश्री दिया गया। डॉक्टर राधाचरण गुप्त को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया। कोरल संगीत की भारत की पहली महिला कंडक्टर कुमी नरीमन वाडिया को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वाणी जयराम को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया। उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन को भी पद्मश्री दिया गया।
बता दें कि बुधवार को कुल 53 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया। इनमें तीन पद्म विभूषण , 5 पद्म भूषण और 45 पद्मश्री पुरस्कार शामिल थे। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलग अलग क्षेत्रों के लोगों उनके योगदान को देखते हुए 106 पद्म पुरस्कार की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें    

पद्मश्री शाह राशीद कादरी ने क्यों कहा? “BJP मुझे गलत साबित किया” जाने वजह 

CBI- ED के गलत इस्तेमाल पर विपक्ष दलों को झटका, एससी ने कहा…  

मुस्लिम नेताओं ने क्यों की अमित शाह की तारीफ़,जानिए क्या है माजरा?   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें