27 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियापद्मश्री शाह राशीद कादरी ने क्यों कहा? "BJP मुझे गलत साबित किया"...

पद्मश्री शाह राशीद कादरी ने क्यों कहा? “BJP मुझे गलत साबित किया” जाने वजह 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलग अलग क्षेत्रों के 53 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। यहां शाह राशीद कादरी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल मेंदस साल तक कोशिश की ,लेकिन यह पुरस्कार नहीं मिला।  अब बीजेपी ने मेरी सोच को गलत साबित किया।  

Google News Follow

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलग अलग क्षेत्रों के 53 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पीएम नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जैसी हस्तियां मौजूद थीं। इन नेताओं की उपस्थिति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नागरिक पद्म पुरस्कार प्रदान किया। यहां शाह राशीद कादरी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कांग्रेस के कार्यकाल में दस साल कोशिश की: इसके बाद कादरी ने पीएम मोदी की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि आपने मुझे यह सम्मान देकर मुझे गलत साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मुझे यह सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार को पाने के लिए कांग्रेस के कार्यकाल में लगभग दस साल तक कोशिश की ,लेकिन यह पुरस्कार नहीं मिला। इसके बाद मैंने मान लिया था कि बीजेपी की सरकार आने के बाद तो यह सम्मान और नहीं मिलेगा,लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस पुरस्कार को चुनकर मेरी सोच को गलत साबित कर दिया।

पद्म पुरस्कार देने का तरीका दूसरा था: शाह राशीद कादरी एक प्रसिद्ध शिल्पकार हैं। कादरी विश्व स्तर पर इस कला को बढ़ावा देने के लिए काम  कर रहे हैं। कादरी बिदरी में कई नए पैटर्न को डिजाइन करने के लिए जाने जाते हैं।कला के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। वहीं, पद्मश्री से सम्मानित अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन ने भी पीएम मोदी की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि हम पद्म पुरस्कार के लिए भारत सरकार के बहुत आभारी हैं। क्योंकि पद्म पुरस्कार देने का तरीका दूसरा था, लेकिन आज खोज होती है। आज नए तरीके से नए लोगों को खोजकर सामने लाया जाता है।

ये भी पढ़ें 

 

CBI- ED के गलत इस्तेमाल पर विपक्ष दलों को झटका, एससी ने कहा…  

मुस्लिम नेताओं ने क्यों की अमित शाह की तारीफ़,जानिए क्या है माजरा?   

राणे ने फडणवीस को फ़ालतू कहने पर भड़के, कहा- उद्धव “महाफ़ालतू”    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें