27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमराजनीतिअफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक; 22 लोगों की मौत

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक; 22 लोगों की मौत

पाकिस्तान बोला- 22 आतंकी मारे

Google News Follow

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी विवाद और बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में गुरुवार को एक बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रांतीय अधिकारी के बाद पाकिस्तान ने इस बात की पुष्टि की है। पाकिस्तान सरकार ने मारे गए सभी लोगों आतंकी बताया है।

हेल्मंद प्रांत के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख, मौलाना शेर मोहम्मद वहदत ने समाचार एजेंसी ‘रॉयटर्स’ को बताया कि पाकिस्तानी सैन्य शासन की तरफ से ये एयरस्ट्राइक हेलमंद के गरम्सिर जिले में दो रिहायशी मकानों को निशाना बनाकर की गईं।

बता दें कि प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर अधिकारी ने बताया कि इस खौफनाक हमले में चार बेकसूर लोगों की जान चली गई है, जबकि छह लोग जख्मी हुए हैं। सबसे दर्दनाक बात यह है कि इस हमले में मारे जाने और घायल होने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-

180 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट की PM मोदी, नेतन्याहू ने की तारीफ

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें