26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामापाकिस्तान: केपी में धमाका, 7 की मौत और 23 घायल!

पाकिस्तान: केपी में धमाका, 7 की मौत और 23 घायल!

जाने माने दैनिक डॉन के अनुसार, जिला पुलिस अधिकारी के प्रवक्ता कुदरतुल्लाह खान ने एक बयान में कहा कि इस घटना में 23 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

Google News Follow
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित लक्की मरवत की सराय नौरंग तहसील में मंगलवार को एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस के हवाले से मीडिया ने ये जानकारी दी।

जाने माने दैनिक डॉन के अनुसार, जिला पुलिस अधिकारी के प्रवक्ता कुदरतुल्लाह खान ने एक बयान में कहा कि इस घटना में 23 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

घटना की प्रकृति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोटक से लदा लोडर रिक्शा खड़ा था या किसी आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। फिलहाल बम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञ विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने में जुटे हैं।”

उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों की पहचान आदिल जान और राहतुल्लाह के रूप में की। आगे कहा कि शवों को तहसील मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि कुछ घायलों को बन्नू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक किशोरी और एक महिला भी शामिल हैं।

प्रवक्ता ने बताया, “ट्रैफिक पुलिस वॉर्डन हमेशा की तरह व्यस्त चौक पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। वो बन्नू और डेरा इस्माइल खान के बीच यातायात को नियंत्रित कर रहे थे।”

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में विस्फोट के कारण कई दुकानों और तीन पहिया वाहनों के परखच्चे उड़ते दिखे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौरंग सर्कल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। टीम ने इलाके को घेर लिया और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

इससे पहले, रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता शाहदाब खान ने विस्फोट की पुष्टि करते हुए कहा था कि “एम्बुलेंस और बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बचाव एजेंसियों के साथ सहयोग करें और विस्फोट स्थल से दूर रहें।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजपी) से रिपोर्ट तलब की।

उन्होंने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और मृतक परिजनों को प्रांतीय सरकार की ओर से “पूर्ण सहायता” देने का वादा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को समुचित मेडिकल केयर दी जाए।

यह घटना उस आत्मघाती हमले के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें शनिवार रात बन्नू के फतेह खेल पुलिस पोस्ट पर हुए हमले में करीब 15 पुलिसकर्मी मारे गए थे।

सोमवार को अफगान प्रभारी राजदूत को तलब कर बन्नू हमले को लेकर “कड़ा विरोध पत्र” सौंपा गया था। विदेश कार्यालय के अनुसार, “जांच में पता चला कि इस हमले की साजिश अफगानिस्तान में रह रहे आतंकवादियों ने रची थी।”

यह भी पढ़ें-

हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें