25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाआतंक की हार से बौखलाया पाक, सीजफायर तोड़ा: भाजपा प्रवक्ता शाहदेव!

आतंक की हार से बौखलाया पाक, सीजफायर तोड़ा: भाजपा प्रवक्ता शाहदेव!

इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को कहा कि भारत ने आतंक की कमर तोड़ दी है, जिससे बौखलाए पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। 

Google News Follow
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम पांच बजे सीजफायर का ऐलान होने के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने कई शहरों में ड्रोन हमले की नाकाम कोशिश की और सीजफायर का उल्लंघन किया। इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को कहा कि भारत ने आतंक की कमर तोड़ दी है, जिससे बौखलाए पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया।

प्रतुल शाहदेव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले को पाकिस्तान की कायराना हरकत बताया। उन्होंने कहा, “पहलगाम में पाकिस्तान ने जो हरकत की थी, भारत ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी तीनों सेनाओं – थल सेना, वायु सेना और नौसेना – के जांबाजों ने पाकिस्तान के होश उड़ा दिए। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।”

भारतीय सैन्य कार्रवाई की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंक के नौ ठिकानों पर हमले किए, जिसमें पाकिस्तान के सात बड़े आतंकवादी सरगना मारे गए हैं। ऐसा करके हमने आतंकवाद की रीढ़ तोड़ी है। भारत की इस कार्रवाई से पड़ोसी देश बौखला गया और यही वजह है कि उसने सीजफायर का उल्लंघन किया।”

शाहदेव ने कहा, “हम पड़ोसी मुल्क के साथ तनाव नहीं चाहते थे, लेकिन हमारी आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। हम देश में आतंकी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने पाकिस्तान की ऐसी हालत कर दी है कि उसकी सात पुश्तें भी इसे भूल नहीं पाएंगी। हमारी सेना ने उनके कई एयरबेस को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान को हुए नुकसान की भरपाई में लंबा समय लगेगा।”

उन्होंने कहा, “सीजफायर लागू करने में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका हो सकती है, लेकिन भारत ने पाकिस्तान को अपनी शर्तों पर झुकाया है। भारत ने सिंधु जल संधि, 1960 अभी भी निलंबित किया हुआ है। आगे आने वाले समय में पाकिस्तान को पता चलेगा कि उसने भारत से तनाव के बीच क्या-क्या खोया है।”

यह भी पढ़ें-

पवन सिंह का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ गाना वीरों को समर्पित, भावुक हुए लोग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें