29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाओमीक्रॉन की वजह से मध्य प्रदेश में टला पंचायत चुनाव 

ओमीक्रॉन की वजह से मध्य प्रदेश में टला पंचायत चुनाव 

एमपी आठ और हिमाचल प्रदेश मिला एक केस, देशभर में कुल 415 केस 

Google News Follow
मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में रविवार को ओमीक्रॉन के पहले केस सामने आये हैं। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में विदेश से लौटे आठ लोगों ओमीक्रॉन से पॉजिटिव पाए गए। जबकि हिमाचल प्रदेश में एक महिला ओमीक्रॉन से संक्रमित पाई गई है। वहीं, एमपी में ओमीक्रॉन के मामले सामने आने के बाद पंचायत चुनाव टाल दिया गया है।  इस सम्बन्ध की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की।

इधर, शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत चुनाव टालने का ऐलान किया है। पूर्व में पारित किया गया अध्यादेश को वापस ले लिया गया है। अब इसे राज्यपाल को भेज दिया गया है। बता दें कि पिछले महीने ही सरकार ने एक अध्यादेश पारित कर पंचायत चुनाव करने का ऐलान किया था लेकिन ओमीक्रॉन के संकट के बाद इस चुनाव को टाल दिया गया है।

खबर के अनुसार, मध्य प्रदेश के आठ मामलों में से तीन संयुक्त राज्य अमेरिका से, दो-दो यूनाइटेड किंगडम और तंजानिया से और एक घाना से लौटा था। हिमाचल प्रदेश में कनाडा से मंडी लौटी एक महिला ने ओमीक्रॉन से पॉजिटिव पाई गई। रविवार सुबह सरकार ने बताया कि भारत में 415 ओमीक्रॉन मामले हैं।

महाराष्ट्र में 108, उसके बाद दिल्ली में 79 हैं। गुजरात में 43 हैं। तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी ओमीक्रॉन के केस हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में दो महीने में चुनाव होने हैं यहां दो केस सामने आये हैं। पीएम मोदी ने  शनिवार की रात देशवासियों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि 5 से 18 साल के के लिए 2022 के जनवरी में शुरू होगा। इस दौरान उन्होंने  फ्रंट लाइन पर कार्य करने को बूस्टर डोज दिए जाने का भी ऐलान किया। इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र वालों को  बूस्टर डोज दिए जाने की घोषणा की।
 ये भी पढ़ें 

मुस्लिम आरक्षण पर साफगोई से कांग्रेस-एनसीपी नेता परेशान

गोवा में ममता को झटका, 5 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, लगाया बड़ा आरोप     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें